दतिया:प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा दतिया पहुंचे। उन्होंने माई कृपा निवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके बाद वार्ड क्रमांक 36 बुंदेला कॉलोनी में लाइब्रेरी के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए। डॉ. मिश्रा ने उनाव बालाजी मंदिर पहुंचकर सूर्य भगवान का जल अभिषेक किया.
पूजा-अर्चना की। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर कुशवाहा, जिला मंत्री अतुल भूरे चौधरी, धीरू दांगी, प्रशांत ढेंगला, बृजेश यादव, जीतू कमरिया, सतीश यादव, योगेश सक्सेना, कमलेश अहिरवार, आकाश भार्गव, पुनीत तिलवानी, डॉ. राजू त्यागी सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
