डबरा में संतों के सानिध्य में आज गंगा दशहरे पर होगा परशुराम चौक का अनावरण

ग्वालियर: ब्राह्मण समाज के आराध्य देव भगवान श्री परशुराम के फरसा चौक का अनावरण आज शाम दंदरौआ सरकार, धूमेश्वर धाम सरकार ओर दूध खो सरकार के संत शाम 5 बजे डबरा में करेंगे।

इस आयोजन को लेकर समस्त ब्राह्मण समाज तैयारियों में जुटा है। इस आयोजन में समस्त सनातनी भाइयों से शामिल होने का अनुरोध भी ब्राह्मण समाज द्वारा किया गया है।ब्राह्मण समाज इस भगवान परशुराम के फरसा चौक को ऐतिहासिक मानते हुए भव्य कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है जिसमें उपस्थित लोग संतो का आशीर्वाद भी ले सकेंगे।

Next Post

तेंदूखेड़ा में माहवला नदी के नीचे मिला अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस

Thu Jun 5 , 2025
दमोह: तेंदूखेड़ा के पास जबलपुर रोड पर माहवला नदी के नीचे एक व्यक्ति का शव मिला है, मृतक व्यक्ति नीला लोवर सफेद शर्ट पहने हुए हैं. मृतक के चेहरे पर चोट के निशान है, थाना प्रभारी नीतेश जैन समेत थाना स्टाफ तेंदूखेड़ा घटनास्थल पर पहुंच गया है. शव की पहचान […]

You May Like