शेख हसीना के प्रत्यर्पण के बंगलादेश के अनुरोध पर समय आने पर लिया जायेगा निर्णय : भारत

नयी दिल्ली 26 नवम्बर (वार्ता) भारत ने कहा है कि उसे बंगलादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण के बारे में अनुरोध मिला है और समय आने पर इस पर निर्णय लिया जायेगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बुधवार को यहां ब्रीफिंग में सुश्री हसीना के प्रत्यर्पण से संबंधित सवाल पर पुष्टि की कि भारत को बंगलादेश से सुश्री हसीना के प्रत्यर्पण का अनुरोध मिला है। उन्होंने कहा कि इसका अध्ययन किया जा रहा है और समय आने पर इस बारे में निर्णय लिया जायेगा।

उल्लेखनीय है कि सुश्री हसीना ने उनकी सरकार के अपदस्थ किये जाने के बाद से भारत में शरण ली हुई है।

बंगलादेश के अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण ने सुश्री हसीना को मौत की सजा सुनाई है। इसके बाद बंगलादेश ने भारत से उनके प्रत्यर्पण का अनुरोध किया है।

एक अन्य सवाल के जवाब में प्रवक्ता ने इस बात की भी पुष्टि की कि बंगलादेश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने हाल ही में भारत यात्रा के दौरान अपने भारतीय समकक्ष को बंगलादेश आने का निमंत्रण दिया था लेकिन इस बारे में अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

Next Post

ज्ञानेश कुमार बनेंगे चुनाव प्रबंधन निकायों के वैश्विक निकाय के चेयरमैन

Wed Nov 26 , 2025
नयी दिल्ली, 26 नवंबर (वार्ता) मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को अगले एक वर्ष के लिए विश्व में लोकतंत्र और चुव प्रक्रियाओं की मजबूती के लिए काम करने वाले प्रतिष्ठित संस्थान इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट फॉर डेमॉक्रेसी एंड एलेक्टोरल एसिस्टेंस (इंटरनेशनल आईडीईए) के चेयरमैन का दायित्व सौंपा जा रहा है। चुनाव आयोग […]

You May Like