नवाजुद्दीन सिद्दीकी का 2017 का पुराना इंटरव्यू फिर वायरल हो गया है, जिसमें उन्होंने बताया कि बैचलर दिनों में उनकी डेटिंग लाइफ अक्षय खन्ना की फैन फॉलोइंग की वजह से प्रभावित हुई।
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों भले ही अपने काम को लेकर सुर्खियों में रहते हों, लेकिन हाल ही में उनका एक पुराना इंटरव्यू फिर से वायरल हो गया है। इस इंटरव्यू में नवाजुद्दीन ने अपने बैचलर दिनों का एक मजेदार और चौंकाने वाला किस्सा साझा किया था, जिसमें एक्टर अक्षय खन्ना का जिक्र भी शामिल है। दिलचस्प बात यह है कि यह किस्सा आज उस वक्त सामने आया है, जब अक्षय खन्ना अपनी हालिया फिल्म ‘धुरंधर’ में शानदार परफॉर्मेंस को लेकर जमकर तारीफें बटोर रहे हैं।
दरअसल, यह इंटरव्यू साल 2017 का है, जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी फिल्म ‘मॉम’ के प्रमोशन के दौरान मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इस बातचीत में उन्होंने अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर खुलकर बात की थी। नवाजुद्दीन ने हंसते हुए बताया था कि शादी से पहले वह कई बार लड़कियों को इंप्रेस करने की कोशिश करते थे, लेकिन ज्यादातर मौकों पर उन्हें रिजेक्शन का सामना करना पड़ा। शुरुआत में उन्हें समझ नहीं आता था कि आखिर वजह क्या है।
