तेंदूखेड़ा में माहवला नदी के नीचे मिला अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस

दमोह: तेंदूखेड़ा के पास जबलपुर रोड पर माहवला नदी के नीचे एक व्यक्ति का शव मिला है, मृतक व्यक्ति नीला लोवर सफेद शर्ट पहने हुए हैं. मृतक के चेहरे पर चोट के निशान है, थाना प्रभारी नीतेश जैन समेत थाना स्टाफ तेंदूखेड़ा घटनास्थल पर पहुंच गया है.

शव की पहचान अभी अज्ञात है.पुलिस ने आसपास के इलाकों में पूछताछ शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. मामला संदिग्ध होने के चलते हत्या की आशंका भी जताई जा रही है.

Next Post

नमामि गंगे से जीवनदान, अतिक्रमण से जूझती मुरार नदी

Thu Jun 5 , 2025
रविन्द्र सिंह चौहान ग्वालियर: कभी उपनगर मुरार की पहचान कही जाने वाली मुरार नदी के जीर्णोद्धार के लिए यद्यपि नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के प्रयास से इन दिनों काफी काम हो रहा है लेकिन नदी की बदहाली छिपाए नहीं छिप रही है। भू-माफियाओं द्वारा नदी के […]

You May Like