हिन्दू उत्सव आयोजन समिति ने किया 100 स्वच्छता मित्रों का सम्मान

ग्वालियर। हिन्दू उत्सव आयोजन समिति मुरार के तत्वाधान में स्वच्छता मित्रों का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गौशाला के संत स्वामी ऋषभानंद महाराज एवं भाजपा ग्वालियर के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, स्वामी प्रवेशानंद ने स्वच्छता मित्रों का सम्मान किया।

इस कार्यक्रम में शासकीय एवं गैर शासकीय संस्थाओं में कार्यरत के 100 से अधिक सफाई कर्मियों को सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि स्वामी ऋषभानंद महाराज ने सफाई कर्मियों को सम्मानित करते हुए कहा कि स्वच्छ भारत अभियान में उनकी अतुलनीय भूमिका की सराहना की और उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “सबसे पहले मैं गणतंत्र दिवस की आप सभी को बधाई देता हूँ

ग्वालियर क्षेत्र में स्वच्छता मित्रों के अथक परिश्रम को रेखांकित करते हुए कहा, “हमारे स्वच्छता मित्र दिन-रात सेवाएं देकर हमारे गाँव, शहर और प्रदेश को स्वच्छ रखने के लिए समर्पित हैं। उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए आज हमने उन्हें सम्मानित किया है।”

भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने कहा कि कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से अब समाज में सफाई कर्मियों को “स्वच्छता मित्र” के रूप में देखा जाने लगा है, जो एक सम्मानजनक परिवर्तन है।

कार्यक्रम का संचालन समिति के सचिव अमित सेठी ने एवं आभार नवल गुप्ता ने किया।

इस अवसर पर हिन्दू उत्सव आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक नेमीचंद जैन, अध्यक्ष ओमप्रकाश झा, नितिन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष गौरव बंसल, सुनील दुबे, सुनील पाल विवेक गर्ग सुरेश गुप्ता,श शेखी अरोरा और क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Next Post

पुराना थाना से टॉकीज तिराहा पहुंची शोभा यात्रा

Tue Jan 28 , 2025
  नवभारत न्यूज दमोह‌। जैन समाज के मुनी सुधा सागर के दर्शन करने भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी, आज मुनी सुधा सागर महाराज के सानिध्य में मंगलवार को श्री जी की शोभायात्रा निकाली जा रही है और भगवान आदिनाथ का निर्वाण महोत्सव मनाया जा रहा है। यह सिटी नल से […]

You May Like