द ओवर, 18 जून (वार्ता) ग्लेन फिलिप्स (100) की शतकीय और टॉम ब्लंडल (51) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर न्यूजीलैंड ने दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन गुरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ 391 रनों का स्कोर बना लिया है। न्यूजीलैंड ने कल के सात विकेट पर 291 रनों से आगे खेलना शुरु किया। सुबह के सत्र में न्यूजीलैंड का आठवां विकेट नेथन स्मिथ (चार) रन के रूप में गिरा। उन्हें जेकब बेथेल ने आउट किया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये काइल जेमीसन ने ग्लेन फिलिप्स के साथ पारी को संभाला और नौवें विकेट के लिए 87 रन जोड़े।
बेथेल ने काइल जेमीसन (41) को आउटकर इस साझेदारी का अंत किया। इसके बाद जोफ्रा आर्चर ने मैट हेनरी (पांच) का शिकार कर लिया। 93वें ओवर की दूसरी गेंद पर मैथ्यू फिशर ने अपना शतक पूरा कर चुके ग्लेन फिलिप्स को आउट कर न्यूजीलैंड की पहली पारी का 391 रनों के स्कोर पर अंत कर दिया। इंग्लैंड के लिए जेकब बेथेल ने तीन विकेट लिये। जोफ्रा आर्चर, मैथ्यू फिशर और सनी बेकर ने दो-दो बल्लेबाजों को आउट किया। मैच के दौरान इंग्लैंड गेंदबाजों की खास बात यह रहीं उन्होंने अतिरिक्त रनों का अर्धशतक लगाया।

