पंचांग 16 जनवरी 2026:-
रा.मि. 26 संवत् 2082 माघ कृष्ण त्रयोदशी भृगुवासरे रात 10/10, मूल नक्षत्रे दिन-रात, धु्रव योगे रात 9/44, गर करणे सू.उ. 6/42, सू.अ. 5/18, चन्द्रचार धनु, पर्व- प्रदोष व्रत, शु.रा. 9,11,12,3,5,7 अ.रा. 10,1,2,4,6,8 शुभांक- 2,4,8.
——————————————————-
आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष- शुक्रवार 16 जनवरी 2026
वर्ष केप्रारंभ में अचानक धन लाभ का योग है, आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, वर्ष के मध्य में राजनैतिक क्षेत्र में विवाद के कारण मन खिन्न रहेगा, साझेदारी में विवाद बढ़ेगा, धन संकट का सामना करना होगा, वर्ष के अन्त में व्यक्तिगत संबंधों मेंसुधार होगा, मित्रों के सहयोग से लाभ होगा.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों से धन संकट का सामना करना पड़ेगा, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों का साझेदारी में विवाद बढ़ेगा, कर्क राशि के व्यक्तियों को मित्रों का सहयोग, व्यापार मं वृद्धि होगी, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को सहयोग प्राप्त होगा, सिंह राशि के व्यक्तियों को राजनैतिक मित्रों की मदद मिलेगी, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को निजी पुरूषार्थ की प्राप्त होगी, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को मित्रों का सहयोग रहेगा.
——————————————————-
आज का भविष्य- शुक्रवार 16 जनवरी 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिये बालक संकोची, एकांतप्रिय, परोपकारी तथा मधुरभाषी होगा. शिक्षा उत्तम रहेगी. नौकरी में सफलता प्राप्त करेगा. जन्म स्थानसे दूर अपना भाग्योदय करेगा. आय के एक से अधिक साधान रहेंगे. माता पिता का भक्त होगा.
——————————————————-
मेष- समय पर काम पूरा नहीं होने से अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ेगी. मानसिक संतुलन बना रहेगा. लाभदायक अवसर प्राप्त होने का योग है.
वृषभ- अपनों के व्यवहार से खिन्नता होगी. मामूली बातों को तूल देने से रिश्तों में दरार पड़ सकती है. शारीरिक पीडा हो सकती है. परिश्रम रहेगा.
मिथुन- भाग्योदय के अवसर मिलेंगे. पुराने मामले सुलझेगें. धार्मिक कार्यों की रूपरेखा बनेगी. आजीविका प्रयासों में सफलता मिलेगी. राजकीय सहयोग प्राप्त होगा.
कर्क- व्यापारिक साझेदारी लाभदायी रहेगी. घरेलू जरूरतें पूरी करने के लिये कर्ज लेना पड़ सकता है. सुख सुविधाओं की पूर्ति होगी. संपर्क सूत्र बढेंगे. यश मिलेगा.
सिंह- वाणीं पर नियंत्रण रखें. अधिकारी काम की आलोचना करेंगे. परिणय चर्चाओं में सफलता के आसार हैं. श्रम से अधिक कार्य करना पड़ेगा. पराक्रम बना रहेगा.
कन्या- यात्रा स्थगित करनी पड़ेगी. सबकी सलाह से आगे बढऩा लाभदायी रहेगा. व्यापार व्यवसाय लाभदायक रहेगा. विवादों को टालना हितकर रहेगा. श्रम अधिक रहेगा.
तुला- व्यापारिक लेन-देन में सावधानी बरतें, धोखा हो सकता है. झूठ बोलकर मुश्किल में पड़ सकते हैं. पारिवारिक सामंजस्य बना रहेगा. मित्रता लाभदायक सिद्ध होगी.
वृश्चिक- आत्मविश्वास की कमी से महत्वपूर्ण निर्णय लंबित होंगे. दूसरों की बातों में आकर अपनों को नाराज कर लेंगे. कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी. निजी पुरूषार्थ प्राप्त होगा.
धनु- अटके काम दोस्तों की मदद से पूरे होंगे. नया काम शुरू करेंगे. निर्माण संबंधी कार्यों में प्रगति होगी. संतान संबंधी शुभ समाचार मिलेगा. कामकाज पूर्ण होने का योग प्रबल है.
मकर- समय के साथ कार्यशैली में बदलाव करें. दूसरों पर निर्भर रहने के बजाय अपना काम स्वयं करें. राजकीय कार्यों में समस्या हल होगी. साहस एवं पुरूषार्थ की वृद्धि होगी.
कुम्भ- मन की बात करीबी से कह देने से तनाव कम होगा. दूसरों के मामले में हस्तक्षेप से बचें. प्रिय अतिथि का आगमन होगा. समस्याओं का समाधान होगा. यात्रा का योग है.
मीन- पुमकर गलती उजागर होने से नीचा देखना पड़ेगा. विरोधियों से सावधान रहें. मनोरंजन, भ्रमण, आमोद प्रमोद के साधानों की पूर्ति होगी. लाभ होगा.
——————————————————-
व्यापार-भविष्य:
माघ कृष्ण त्रयोदशी को मूल नक्षत्र के प्रभाव से गेहूं, जौ, चना, तिल, उड़द के भावों में मंदी होगी. सरसों, अरंडी, वनस्पति, घी, गुड, शक्कर के भाव में घटाबढ़ी रहेगी. जीरा, धनियां, लालमिर्च के भाव में समता रहेगी. वायदा विचार आज 11 बजकर 10 मिनिट के रूख पर व्यापार कर लाभ उठायें. भाग्यांक 7163 है.
——————————————————-
