रूस ने यूक्रेन के सुमी क्षेत्र में दो विद्युत सबस्टेशनों पर किया हमला

मास्को, 14 नवंबर (स्पुतनिक/वार्ता) रूसी सशस्त्र बलों ने यूक्रेन के सुमी क्षेत्र में दो विद्युत सबस्टेशनों पर हमला किया, जो सैन्य उद्योग उद्यमों के कामकाज को सुनिश्चित करते हैं। यह जानकारी रूसी रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को दी। बयान में कहा गया, “इस हमले के परिणामस्वरूप सुमी क्षेत्र में पीएस-110 और पीएस-330 विद्युत सबस्टेशन क्षतिग्रस्त हो गए। ये सबस्टेशन उन सैन्य औद्योगिक उद्यमों को बिजली की आपूर्ति करते हैं जो मानवरहित हवाई वाहन (यूएवी) और उनके पुर्जे बनाते हैं। साथ ही, ये सैन्य उपकरणों का भंडारण करने वाले रसद केंद्रों के संचालन के लिए भी जरूरी हैं।”

मंत्रालय ने आगे बताया कि रूस ने चेर्नोमोर्स्क बंदरगाह पर यूक्रेन के लिए सैन्य सामग्री ले जा रहे एक मालवाहक जहाज और ओडेसा क्षेत्र में दो रेलवे इंजनों को निशाना बनाया।

 

Next Post

राजस्थान पंचायत चुनाव के चौथे एवं अंतिम चरण के लिए मतदान शुरु

Sat Nov 14 , 2026
जयपुर, 14 नवंबर (वार्ता) राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के चौथे एवं अंतिम चरण में 25 जिलों में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान शनिवार सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरु हुआ। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार मतदान शांतिपूर्वक शुरु […]

You May Like