श्रद्धा को धक्का,मंदिर की दानपेटी से चोर ले उड़े नकदी

जबलपुर: माढोताल थाना अंतर्गत कटंगी बायपास स्थित मंदिर में चोरों ने धावा बोलते हुए दान पेटी से नगदी रूपए पार कर दिए। चोरी की वारदात सीसीटीव्ही कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज के आधार पर पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पतासाजी में जुट गई है।पुलिस के मुताबिक कटंगी बायपास स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर है। रात में रोजाना की तरफ पुजारी मंदिर के द्वार बंद कर चले गए थे।

देर रात चोरों ने मंदिर के मुख्य गेट पर लगा ताला तोड़ा और अंदर घुस गए और दानपेटी का ताला तोडक़र चढ़ावे के सात से आठ हजार रूपए नगद लेकर फरार हो गए। वारदात सीसीटीव्ही कैमरे में कैद हो गई है जिसमें स्पष्ट दो चोर दिखाई दे रहे है जिनमें से एक चोर चेहरे पर गमच्छा बांधे हुए है तो दूसरा रूमाल से अपना चेहरा ढाके हुए है।

फुटेज में यह भी दिख रहा है कि चोर मंदिर से दान पेटी उठाकर ले जाते है और फिर फिर ताला तोडक़र उसमें से नगदी रूपए चुराकर रफूचक्कर हो गए। पुलिस पंडित राम शास्त्री की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पतासाजी कर रही है। बताया जाता है कि मंदिर में तीन से चार गार्ड भी तैनात रहते है उसके बावजूद भी चोर वारदात को अंजाम देने में कामयाब हो गए। मंदिर में चोरी से श्रद्धालुओं में रोष व्या

Next Post

आने वाले दिनों में बहुत सारी विदेशी फिल्म-निर्माण कंपनियां भारत आने वाली हैं: भूमि पेडनेकर

Sun May 4 , 2025
मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने उम्मीद जतायी कि आने वाले दिनों में बहुत सारी विदेशी फिल्म-निर्माण कंपनियां भारत आयेगी। भूमि पेडनेकर ने शुक्रवार को मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में आयोजित विश्व श्रृव्य दृश्य विजुअल और मनोरंजन शिखर सम्मेलन ( वेव्स) 2025 में ‘लाइट्स, कैमरा, गंतव्य! फिल्मों […]

You May Like