रेत के अवैध परिवहन में लगा हाइवा जप्त 

सीधी। मड़वास थाना पुलिस ने रेत के अवैध परिवहन में लगे एक हाइवा को जप्त किया है। पुलिस के अनुसार आज मुखविर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम महखोर में एक हाइवा गोपद नदी भदौरा से अवैध रूप से रेत लोड कर परिवहन कर रहा है। थाना प्रभारी उप निरीक्षक आरबी सिंह के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक राजकुमार सिंह, प्रधान आरक्षक विजय ङ्क्षसह, सूर्यप्रताप सिंह ने आज मुखविर की सूचना पर दबिश देकर हाइवा क्रमांक एमपी 53 जेडई 3438 जो कि अवैध रेत लोड कर परिवहन कर रहा था उसको रोंका। पूंछताछ पर हाइवा चालक ने कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया। लिहाजा अवैध रेत परिवहन पाए जाने पर हाइवा व चालक के विरुद्ध थाना मड़वास में अपराध क्रमांक 141/26, धारा 303(2), 317(5) बीएनएस एवं 4/21 खान खनिज अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जप्तशुदा वाहन हाइवा के विरुद्ध राजसात की कार्रवाई किए जाने हेतु जिला दंडाधिकारी सीधी को पत्र भेजा गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कुसमी के निर्देशन में की गई है।

Next Post

गलत गणना और सूचकांकों के हेरफेर से जल संसाधन विभाग ने ठेकेदारों को बांटे 19.12 करोड़: पटवारी

Sun Mar 29 , 2026
भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने जल संसाधन विभाग में बड़े वित्तीय घोटाले को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चिंताजनक स्तर तक पहुंच गया है। पटवारी ने कहा कि विभागीय अधिकारियों ने गणना में हेरफेर, आधार महीनों का मनमाना […]

You May Like