खुदाई में मिली 800 साल पुरानी मूर्ति अब नए स्वरूप में देगी दर्शन

शिवपुरी। शिवपुरी शहर के देहात थाना सीमा में काली माई माता मंदिर के आगे झांसी रोड पर एक छात्रावास के निर्माण में नीव खुदाई में भगवान आदिनाथ की 26 इंच की जैन तीर्थंकर की प्रतिमा मिली थी। जैन पंडितो के अनुसार यह प्रतिमा काफी पुरानी और आदिनाथ भगवान की है। जब यह प्रतिमा मिली थी, इस प्रतिमा के साथ 10 अन्य मूर्तियों के हिस्से भी मिले, जब यह प्रतिमा मिली थी, उस समय मुनि सुव्रत सागर महाराज शिवपुरी में मौजूद थे। जैन समाज ने प्रतिमा को अपने पास रखने की कोशिश की लेकिन तत्कालीन कलेक्टर, एसपी और पुरातत्व विभाग ने इसे अपने अधिकार में ले लिया। बाद में प्रतिमा को कोतवाली थाने के हनुमान मंदिर परिसर में सुरक्षित रखा गया।

जैन मुनि पदम सागर महाराज शिवपुरी आए। उन्होंने कहा कि थाने में सुरक्षित आदिनाथ जैन मूर्ति को मंदिर में होना चाहिए। जैन समाज ने आंदोलन किया। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने सकारात्मक रुख अपनाया और दस्तावेजों की जांच की। अंततः विधिवत जैन समाज को सौंपी गई। इसे चंद्रप्रभु जिनालय में विराजमान किया गया।भगवान आदिनाथ की 26 इंच की प्राचीन प्रतिमा को नया स्वरूप दिया गया है। उड़ीसा के मूर्तिकारों ने इसे सुंदर रूप में गढ़ा है। यह खड़गासन प्रतिमा संवत 1220 की है। पहले इसकी आंखें बंद थीं। यह बालू पत्थर से बनी हुई थी। अब इसे चंद्रप्रभु जिनालय में विराजमान किया गया है। यहां 5 से 8 फरवरी तक पंचकल्याणक के साथ इसकी प्रतिष्ठा होगी।

Next Post

नवग्रह शक्ति पीठ पर 10 से 20 फरवरी तक प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव

Wed Feb 4 , 2026
ग्वालियर। नवग्रह शक्ति पीठ, डबरा में 10 फरवरी से 20 फरवरी तक प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन हो रहा है, जिसमें जगद्गुरु शंकराचार्य, महामंडलेश्वर और अंतरराष्ट्रीय धर्म प्रवक्तागण आशीर्वाद देंगे। दाती महाराज एवं बद्रीश महाराज के सानिध्य में प्राण प्रतिष्ठा हवन यज्ञ होगा। श्रद्धालु नवग्रह देवताओं के दिव्य दर्शन एवं […]

You May Like

मनोरंजन