इंदौर: एसी गैस खरीदने के नाम पर एक कारोबारी से 82 हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है. छोटी ग्वालटोली पुलिस के मुताबिक रानीबाग निवासी पवनदीप सिंह खनूजा ने शिकायत दर्ज कराई कि एसी गैस खरीदने के लिए उन्होंने मुंबई के गोरेगांव ईस्ट निवासी कुलदीप अग्रवाल से संपर्क किया था.
आरोपी ने झांसे में लेकर अपने खाते में आरटीजीएस के जरिए 82 हजार रुपए जमा करा लिए, लेकिन न गैस भेजी और न ही रुपए लौटाए. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
