रेहटी। भाजपा मंडल सलकनपुर की मासिक बैठक में संत रविदास की 650 वीं जयंती पखवाड़ा तथा 9 से 15 अगस्त तक आयोजित होने वाले तिरंगा अभियान की रूपरेखा तैयार की गई.
मंडल अध्यक्ष बनवीर सिंह चंद्रवंशी द्वारा सभी 9 शक्ति केंद्र प्रभारियों को तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए निर्देश दिए. साथ ही मंडल के 53 बूथों पर संगठनात्मक जिम्मेदारियां तय करते हुए प्रत्येक शक्ति केंद्र पर दो से तीन पदाधिकारियों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे.
बैठक में बताया कि 9 अगस्त को शहीद स्मारक पर स्वच्छता अभियान, 10 एवं 11 अगस्त को शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का स मान किया जाएगा. 12 अगस्त को मंडल क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी. वहीं 13 से 15 अगस्त तक कार्यकर्ता दुकान-दुकान और घर-घर तिरंगा लगाने का अभियान चलाएंगे. साथ ही 15 अगस्त की शाम राष्ट्रध्वज को सम्मानपूर्वक उतारकर निर्धारित नियमों के अनुसार सुरक्षित रखने का आह्वान किया गया.
बैठक में रामगोपाल ट्रेलर, गजराज सिंह, नप अध्यक्ष राजेंद्र पटेल, मंडल महामंत्री सुनील गौर, सुभाष पाल, बलराम सिसोदिया, पुरुषोत्तम यादव, भागीरथ मंडलोई, मुकेश साहू, मनोज राजपूत, सतीश लवंशी, विनोद गौर, रामगोविंद तिवारी, राकेश यादव, दिनेश साहू, मुकेश विश्वकर्मा, कुंवर सिंह पाल, जतिन सोनी, भवानी ठाकुर, कैलाश भिलाला, वीरेंद्र पाल, पीयूष नागर, भूपेंद्र नागर सहितपार्टी के अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे.
