पीएम के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना के लिए जलेंगे एक लाख दीप

जबलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन एवं उनके 25 वर्षों की अविरल सेवा संकल्प की यात्रा को जन- जन तक पहुंचाने के लिए 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के शुभारंभ अवसर पर 17 सितंबर को गौरीघाट में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें एक लाख दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर संस्कृति थिएटर, भंवरताल में बैठक आयोजित की गई। बैठक में महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देशभर में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की गई हैं, जिनका लाभ बड़ी संख्या में नागरिकों को मिला है। ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के माध्यम से इन योजनाओं के लाभार्थियों एवं आम नागरिकों की ओर से प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की जाएगी। गौरीघाट में एक लाख दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा भी लाभार्थियों के घर-घर जाकर दीप प्रज्ज्वलित करने की गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। वहीं, शासकीय स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में विभिन्न विभागों, नगर निगम, जिला पंचायत एवं सामाजिक संस्थाओं की सहभागिता रहेगी। गौरीघाट में दीप प्रज्ज्वलन का कार्यक्रम शाम 7 बजे प्रारंभ होगा। कार्यक्रम स्थल पर बनाए गए कंट्रोल रूम से आचार्यों एवं पंडितों द्वारा शंखनाद किया जाएगा।

इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार एवं गायत्री मंत्र का पाठ होगा। कार्यक्रम में गायत्री परिवार सहित विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं की सहभागिता रहेगी कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने बैठक में बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान आयोजित किया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर को स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने बताया कि पहले अधिकारियों को सुबह 11 बजे पहुंचना था, लेकिन अब संबंधित विभागों को उनके निर्धारित सेक्टरों में ही आवश्यक सामग्री उपलब्ध करा दी जाएगी। इसके चलते अधिकारियों के सेक्टर में पहुंचने के समय में परिवर्तन किया गया है। उन्होंनेबताया कि सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी दोपहर 3 बजे तक अपने-अपने सेक्टरों में पहुंचेंगे। बैठक में महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक गहलोत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Next Post

दूध डेयरी व्यवसायी और पूर्व होटल कारोबारी के बीच चले लात घूंसे

Wed Sep 16 , 2026
उज्जैन। माधव क्लब में दो कारोबारी के बीच बीती शाम जमकर लात घूंसे चले। विवाद में दोनों घायल हुए हैं जिनके अलग-अलग निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है पुलिस ने एक मामले में प्रकरण दर्ज किया है कारोबारी में एक दूध डेरी व्यवसायी है दूसरा भाजपा पार्षद का पिता […]

You May Like

मनोरंजन