दूध डेयरी व्यवसायी और पूर्व होटल कारोबारी के बीच चले लात घूंसे

उज्जैन। माधव क्लब में दो कारोबारी के बीच बीती शाम जमकर लात घूंसे चले। विवाद में दोनों घायल हुए हैं जिनके अलग-अलग निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है पुलिस ने एक मामले में प्रकरण दर्ज किया है कारोबारी में एक दूध डेरी व्यवसायी है दूसरा भाजपा पार्षद का पिता है।

नीलगंगा थाना क्षेत्र में धनाढ्य लोगों का माधव क्लब बना हुआ है। शाम को भाजपा पार्षद सुशील श्रीवास के पिता शेखर श्रीवास क्लब पहुंचे थे। जहां दूध डेरी व्यवसायी नरेश वासवानी भी आया हुआ था। दोनों के बीच पुराना विवाद चल रहा है। जिसको लेकर उनके बीच विवाद हो गया। दोनों ने एक दूसरे के साथ लात घूंसों से जमकर मारपीट की। शेखर श्रीवास को चोट लगने पर खून बहने लगा वह शिकायत दर्ज कराने नीलगंगा थाने पहुंचा। नरेश वासवानी भी घायल हुआ था जो उपचार के लिए क्लब से कुछ दूरी पर ही निजी अस्पताल में पहुंचा जहां डॉक्टरों ने उसे भर्ती किया है। नीलगंगा थाना पुलिस ने बताया कि घायल हालत में थाने आए शेखर श्रीवास का मेडिकल परीक्षण करने के बाद मामले में नरेश वासवानी के खिलाफ मारपीट का प्रकरण दर्ज किया गया है। नरेश वासवानी गीता कॉलोनी का निवासी है वहीं शेखर श्रीवास सुदामा नगर में रहता है। दोनों की शहर में कारोबारी के रूप में पहचान है। शेखर श्रीवास होटल शांति पैलेस संचालित करता था लेकिन अवैध बनी होने पर उच्च न्यायालय के अनुमति से होटल को विस्फोट कर जमींदोज कर दिया गया था। होटल की शिकायत मोहन वासवानी ने की थी। इसके बाद से विवाद चला आ रहा था। शेखर श्रीवास के घायल होने पर पार्षद पुत्र सुशील श्रीवास, विधायक अनिल जैन कालूखेड़ा और अन्य भाजपा नेता अस्पताल पहुंच गए थे।

नीलगंगा टीआई तरुण कुरील ने बताया कि शेखर श्रीवास की शिकायत पर नरेश वाधवानी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। घटना के बाद दूसरे पक्ष से घायल नरेश की जानकारी नहीं मिली थी बाद में सामने आया कि वह भी निजी अस्पताल में भर्ती है। मामले की जांच शुरू की गई है दूसरे पक्ष से घायल के बयान दर्ज किए जाएंगे वहीं माधव क्लब में लगे सीसीटीवी कैमरे देखकर विवाद का पता लगाया जाएगा। फिलहाल मामला जांच में है।

Next Post

क्वार्टर का ताला तोड़ लैपटॉप उड़ाया, आरोपी गिरफ्तार

Wed Sep 16 , 2026
सिंगरौली । विंध्यनगर थाना क्षेत्र की जयंत चौकी पुलिस ने समता कंपनी कैंप में क्वार्टर का ताला तोड़कर लैपटॉप चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सियाज केएम के निर्देश एवं विंध्यनगर थाना प्रभारी व डीएसपी अर्चना द्विवेदी के मार्गदर्शन पर की […]

You May Like