खदान में डूबने से वृद्धा की मौत, पानी भरने गई थी महिला

टीकमगढ़। शहर के नयाखेरा गांव की एक महिला की खदान में डूबने से मौत हो गई। घटना देहात थाना क्षेत्र के नयाखेरा गांव में की है। मृतक का नाम गणेशी अहिरवार 65 वर्ष बताया जा रहा है। महिला खदान में से पानी भरने गई थी।

जानकारी के अनुसार महिला के पति नंदलाल अहिरवार ने बताया कि उनकी पत्नी दोपहर में जानवरों के लिए पानी भरने खदान गई थीं। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर उन्होंने तलाश की। पता न चलने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची देहात थाना पुलिस ने एसडीआरएफकी टीम को बुलाया। टीम ने नाव से करीब 2 घंटे की सचिंग के बाद महिला का शव बरामद किया। ग्रामीणों के मुताबिक मुरम की खुदाई से बनी यह खदान करीब 40 फीट गहरी है। इस बार अधिक बारिश के कारण खदान पानी से भरी हुई थी। नंदलाल ने बताया कि वे परिवार

के साथ खेत पर रहते हैं। खदान घर से थोड़ी दूर है। उनकी पत्नी रोज जानवरों के लिए वहां से पानी भरने जाती थी।

एफएसएल अधिकारी डॉक्टर प्रदीप यादव ने मौके पर पहुंचकर शव का परीक्षण किया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

Next Post

सुरक्षा मांगने पहुंचे प्रेमी युगल ने थाने में खाया जहर

Sun Sep 14 , 2025
सीहोर।जिले के आष्टा ब्लॉक के सिद्दीकगंज थाने में शनिवार रात सुरक्षा की मांग लेकर पहुंचे एक प्रेमी युगल ने कुछ ही देर बाद थाना परिसर में जहरीला पदार्थ खा लिया. घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया.दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया. युवती […]

You May Like