अलग सोने की बात पर पत्नी को पीटा, सास ने भी बाल पकड़कर पटका

इंदौर: परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में पति के ओंकारेश्वर से लौटने के बाद पत्नी से अलग सोने की बात पर विवाद हो गया. आरोप है कि पति धीरज राणा ने पत्नी पूनम के पेट में लातें मारीं और नुकीली वस्तु से उसके हाथ पर वार कर दिया. महिला के चिल्लाने पर पहुंची सास ललिता राणा ने भी उसके बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया.

शिवाजी नगर निवासी पूनम ने पुलिस को बताया कि धीरज लौटने के बाद उसके पास सोने लगा था. पूनम ने उसे अलग सोने के लिए कहा तो वह गाली-गलौज करने लगा. विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी. हमले में उसके दाहिने हाथ पर गहरा घाव हो गया. शिकायत के बाद परदेशीपुरा पुलिस ने पति धीरज राणा और सास ललिता राणा के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 में जहरीली हवा की चुनौतियों के बावजूद दिल्ली ने 11 पायदान का सुधार करते हुए मुंबई और बेंगलुरु को पीछे छोड़ दिया है

Tue Sep 8 , 2026
नई दिल्ली, अंतरराष्ट्रीय स्वच्छ वायु दिवस के अवसर पर पर्यावरण मंत्रालय और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी ‘स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026’ के परिणाम सामने आ गए हैं, जिसमें राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली ने उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। दस लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में दिल्ली 172 […]

You May Like

मनोरंजन