प्रदेश के मदरसों के लिए फंड उपलब्ध कराने केन्द्र को प्रस्ताव भेजें

हाईकोर्ट ने राज्य शासन को दिए निर्देश

जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट के जस्टिस विशाल धगट की एकलपीठ ने राज्य शासन को निर्देशित किया है कि प्रदेश के मदरसों के लिए फंड उपलब्ध कराने केन्द्र को प्रस्ताव भेजें। इसके लिए 90 दिन की मोहलत दी गई है।

याचिकाकर्ता कौमी उर्दू शिक्षक कर्मचारी संघ भोपाल के अध्यक्ष अफसर खान व सचिव कफील खान की ओर से पक्ष रखा गया। दलील दी गई कि केन्द्र सरकार ने मदरसों में आधुनिक औपचारिक शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से स्कीम फार प्रोवाइडिंग क्वालिटी एजुकेशन इन मदरसा (एसपीक्यूइएम) योजना लागू की थी। इसके अंतर्गत 60 प्रतिशत राशि केन्द्र देता है और राज्य का हिस्सा 40 प्रतिशत रहता है। वर्ष 2017 से फंड के अभाव में मदरसों की शिक्षण व्यवस्था प्रभावित है। हाल ही में उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट ने भी स्कीम संचालन के लिए फंड उपलब्ध कराने का फैसला दिया है। याचिकाकर्ताओं ने इस संबंध में सरकार को कई बार अभ्यावेदन दिये, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसीलिये संघ की ओर से 2023 में हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई। हाईकोर्ट ने तर्क सुनने के बाद राज्य शासन को निर्देश जारी किये है।

Next Post

संतो की नगरी जबालीपुरम आज धन्य हुई, आनंद का धामबना : सीएम

Thu Feb 20 , 2025
बोले: कहीं भी गौ-माता को लावारिस-निराश्रित नहीं रहने देंगे   जबलपुर। संतो की नगरी जबालिपुरम आज धन्य हुई है। यह आनंद का धाम बना है। जिले में अत्याधुनिक गौ-शाला बनाये जाने की नीव रखी गई है। गौ-संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। प्रदेश सरकार की नीति अनुसार […]

You May Like