जबलपुर: मदन महल से दमोह नाका तक बने वीरांगना रानी दुर्गावती फ्लाई ओवर ब्रिज पर लगातार पुलिस द्वारा चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार शाम भी कलेक्टर दीपक सक्सेना एवं एसपी संपत उपाध्याय के निर्देशानुसार एसडीएम आधारताल, एसडीओपी आधारताल, राजस्व अमले व पुलिस बल के साथ मदन महल- दमोहनाका ओव्हर ब्रिज पर रील बनाने, हेलमेट नहीं पहनने तथा यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों पर चालानी कार्रवाई की गई।
साथ ही उन्हें यातायात नियमों के पालन करने को कहा गया। उल्लेखनीय है कि फ्लाईओवर उद्घाटन के बाद से ही यहां वाहनों से स्टंट करने, वीडियो, रील बनाने वालों का हुजूम लगा हुआ है। जिससे दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है, जिसके चलते पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही है।
