उमरानाला पुलिस ने तीन चोरी के मामलों का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

छिंदवाड़ा। उमरानाला चौकी पुलिस ने चोरी के तीन मामलों का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, एक्टिवा स्कूटी, मोबाइल फोन समेत करीब 1.50 लाख रुपये मूल्य का मशरूका बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) रामेश्वर प्रसाद चौबे एवं थाना प्रभारी मोहखेड़ निरीक्षक विजयराव माहोरे के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार 22 जुलाई को अरविंद टेकले और विवेक लोखंडे की शिकायत पर उमरानाला चौकी में चोरी के दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए थे। विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर अमोल धुर्वे, विजय मरकाम और विनोद धौलपुरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ में आरोपियों ने उमरानाला क्षेत्र की दोनों चोरियों के अलावा महाराष्ट्र के नागपुर जिले के कलमना थाना क्षेत्र से एक एक्टिवा स्कूटी चोरी करना भी स्वीकार किया। जांच में संबंधित वाहन चोरी का मामला थाना कलमना में अपराध क्रमांक 636/26 के रूप में दर्ज होना पाया गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से डिस्कवर मोटरसाइकिल, एक्टिवा स्कूटी, रेडमी मोबाइल, ताला तोड़ने में प्रयुक्त हथौड़ी व लोहे की रॉड, दो इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे तथा 700 रुपये नकद बरामद किए हैं। कार्रवाई में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राजेश साहू, सहायक उपनिरीक्षक संतोष बघेल और प्रधान आरक्षक श्याम ठाकरे की विशेष भूमिका रही।

Next Post

संयुक्त जांच अभियान में 18 वाहन जप्त, फ्लाई ऐश डैम का भी किया निरीक्षण

Fri Jul 24 , 2026
सिंगरौली । जिले में शुक्रवार को परिवहन विभाग, खनिज विभाग एवं प्रशासन की संयुक्त टीम ने अवैध परिवहन और फ्लाई ऐश प्रबंधन की जांच को लेकर व्यापक अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व आरटीओ विक्रम सिंह राठौड़ ने किया। इस दौरान एसडीएम सिंगरौली, तहसीलदार, खनिज विभाग तथा मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, […]

You May Like