नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर (वार्ता) भारत में रूस के राजदूत देनीस अलीपोव ने कहा कि भारत और रूस की उर्जा साझेदारी भारत के राष्ट्रीय हित के अनुरूप है।
श्री अलीपोव नयी दिल्ली में संवाददाताओं से बात कर रहे थे। उनसे यह पूछे जाने पर कि क्या अमेरिका के आयात शुल्क के दबाव में भारत और रूस के बीच तेल व्यापार में कोई बदलाव आएगा, उन्होंने कहा, “यह सवाल भारत सरकार के लिए है। भारत सरकार राष्ट्रीय हित को सबसे ऊपर रखती है और दोनों देशों के बीच उर्जा साझेदारी उन हितों (राष्ट्रीय हितों) अनुरूप है।”
उल्लेखनीय है कि दिसंबर के शुरूआत में रूस के राष्ट्रपति भारत दौरे पर आने वाले हैं। राजदूत से उस यात्रा के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह यात्रा बहुत महत्वपूर्ण है और तैयारियां जोरों पर हैं। उन्होंने कहा कि इस यात्रा में अर्थव्यवस्था और रक्षा सहित कई व्यापक मुद्दों पर चर्चा और समझौता होने की उम्मीद है।
Next Post
चावल, गेहूं, चीनी मजबूत; दालों, खाद्य तेलों में घट-बढ़
Thu Oct 16 , 2025
नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में गुरुवार को चावल के औसत भाव बढ़ गये। गेहूं और चीनी में भी तेजी रही। वहीं, दालों और खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव देखा गया। विदेशों में मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का जनवरी वायदा छह रिंगिट […]

You May Like
-
1 year ago
प्रतिबंधात्मक आदेश फिर भी जल रही नरवाई
-
1 month ago
कार की टक्कर से दो घायल
