अभिषेक शर्मा और कुलदीप यादव आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए नामांकित

दुबई, 07 अक्टूबर (वार्ता) भारत के अभिषेक शर्मा और कुलदीप यादव, ज़िम्बाब्वे के ब्रायन बेनेट के साथ, सितंबर के लिए आईसीसी पुरुष प्लेयर ऑफ द मंथ पुरस्कार की दौड़ में हैं, जबकि भारत की स्मृति मंधाना, पाकिस्तान की सिदरा अमीन और दक्षिण अफ्रीका की तेजमिन ब्रिट्स महिला प्लेयर ऑफ द मंथ पुरस्कार की दौड़ में हैं।

संयुक्त अरब अमीरात में एशिया कप में अभिषेक के प्लेयर ऑफ द सीरीज प्रदर्शन और टूर्नामेंट के दौरान स्पिनर यादव के महत्वपूर्ण प्रदर्शन ने उन्हें इस दौड़ में ला खड़ा किया है, जबकि बेनेट विभिन्न श्रृंखलाओं में कुछ बेहतरीन टी20 प्रदर्शनों के आधार पर इस दौड़ में शामिल हैं।

मंधाना को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू एकदिवसीय श्रृंखला में प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था, जिससे वह इस मासिक पुरस्कार की प्रबल दावेदार बन गई हैं, जबकि सिदरा और ब्रिट्स ने पाकिस्तान में अपनी एकदिवसीय श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन किया था।

 

Next Post

चीन की अनुभवी खिलाड़ी झांग शुआई ने नवारो को हराया

Tue Oct 7 , 2025
वुहान, 07 अक्टूबर (वार्ता) चीन की अनुभवी खिलाड़ी झांग शुआई ने मंगलवार को वुहान ओपन के पहले दौर में 14वीं वरीयता प्राप्त एम्मा नवारो पर 6-2, 2-6, 6-3 से शानदार वापसी करते हुए घरेलू दर्शकों को रोमांचित कर दिया। 36 वर्षीय झांग ने पहले सेट में अपनी मजबूत और विश्वसनीय […]

You May Like