मैहर जिले में कक्षा 5वीं तक विद्यालयों में अवकाश घोषित

मैहर। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट मैहर रानी बाटड ने मैहर जिले में शीतऋतु के प्रभाव से तापमान में आ रही गिरावट, शीतलहर एवं कोहरे के दृष्टिगत प्री प्राइमरी से कक्षा 5वीं के विद्यालयों में 9 से 10 जनवरी तक अवकाश घोषित किया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेशानुसार जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, आईएसई, सीबीएसई तथा अन्य मान्यता प्राप्त समस्त विद्यालयों में अध्ययनरत प्री-प्राइमरी से कक्षा 5वीं के विद्यार्थियों के लिए 9 से 10 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है। विद्यालय में शिक्षक नियमित रूप से उपस्थित होकर अन्य शासकीय कार्य करना सुनिश्चित करेंगे।

Next Post

कांग्रेस जमीन बेचकर तेलंगाना चला रही है, विकास सिर्फ केंद्र के फंड से: भाजपा

Thu Jan 8 , 2026
हैदराबाद, 08 जनवरी (वार्ता) भाजपा तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष एन रामचंद्र राव ने गुरुवार को कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया कि रेवंत रेड्डी के नेतृत्व वाली सरकार विकास कार्यों के बारे में लोगों को गुमराह कर रही है और सरकारी जमीनें बेचकर योजनाएं चल रही हैं। श्री राव ने वारंगल में […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।