मुफ्त में शराब न देने पर सेल्समैन पर चाकू से वार

जबलपुर: खमरिया थाना अंतर्गत घाना में एक शराब दुकान के सेल्समैन पर बिना पैसे के शराब न देने पर दो बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, सूरज जायसवाल (23) घाना खमरिया में रहकर देशी-अंग्रेजी शराब दुकान में सेल्समैन का काम करता है। सुबह करीब 8 बजे वह दुकान पर था, तभी क्षेत्र के सतीश कुशवाहा और निकेश बंजारा ने सूरज से बिना पैसे दिए शराब की मांग की।

जब सूरज ने मुफ़्त में शराब देने से साफ इंकार कर दिया, तो दोनों आरोपी उग्र हो गए। निकेश बंजारा ने सूरज को जान से मारने की नियत से अचानक चाकू निकाला और उसके सीने पर जोरदार वार कर दिया। सूरज की चीख सुनकर दुकान के अन्य कर्मचारी और उसके साथी तुरंत उसे बचाने के लिए दौड़े। कर्मचारियों को अपनी ओर आता देख दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले।

Next Post

सेमीकंडक्टर कॉन्क्लेव में प्रदर्शनी का शुभारंभ

Fri Oct 23 , 2026
इंदौर में आयोजित सेमीकंडक्टर कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने फीता काटकर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और वहां प्रदर्शित विभिन्न तकनीकों एवं उपकरणों की जानकारी ली। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like