ईंधन पर उत्पाद शुल्क में कटौती से मिलेगी राहत, पीएम मोदी के फैसले की सराहना

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने पश्चिम एशिया में जारी वैश्विक तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में की गई कटौती के निर्णय की सराहना की है। उन्होंने कहा कि यह कदम प्रधानमंत्री के दृढ़ संकल्प और जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

खण्डेलवाल ने बताया कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क 13 रुपये से घटाकर 3 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल पर 10 रुपये से घटाकर शून्य रुपये प्रति लीटर करने का निर्णय लिया है। साथ ही विमानन टरबाइन ईंधन के निर्यात पर ड्यूटी लगाने की घोषणा भी की गई है। उन्होंने इसे महंगाई से राहत देने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया।

उन्होंने कहा कि वैश्विक तेल कीमतों में संभावित वृद्धि के बीच यह निर्णय आम जनता, परिवहन क्षेत्र और उद्योगों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। इससे न केवल महंगाई पर नियंत्रण में मदद मिलेगी, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

खण्डेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार हर संकट के समय जनता के हितों को प्राथमिकता देते हुए प्रभावी निर्णय लेती रही है और यह फैसला भी उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Next Post

कलेक्टर ने किया निरीक्षण: अब सुधरेगी जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवा?

Fri Mar 27 , 2026
सीधी । जिला अस्पताल सीधी में चिकित्सकों की मनमानी उपस्थित को लेकर अक्सर सवाल खड़े होते रहे हैं। शासकीय चिकित्सकों के निजी प्रैक्टिस से मरीजों को परेशान होना पड़ता है। नवागत कलेक्टर विकास मिश्रा द्वारा आज जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान चिकित्सक के समय पर उपस्थित रहने सहित स्वास्थ्य […]

You May Like