
बुधनी। अदालत कॉलोनी में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई. घटना देर रात की बताई जा रही है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में दो संदिग्ध युवक बाइक के पास घूमते रहे और बाद में उसे ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं.
जानकारी के अनुसार बाइक क्रमांक एमपी 22 एमएन 8817 योगेश तिवारी द्वारा रोज की तरह रात करीब 8 बजे काम से लौटने के बाद बाइक घर के बाहर खड़ी कर दी थी. सुबह काम पर जाने के लिए बाहर आए तो बाइक गायब मिली. पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज की जांच की. फुटेज में रात करीब 1.48 बजे दो युवक बाइक के आसपास दिखाई दे रहे हैं. कुछ देर बाद दोनों बाइक लेकर जाते नजर आते हैं. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. संदिग्धों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है. पुलिस की मानें तो फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने के प्रयास किए जा रहे हैं.
