दिल्ली ब्लास्ट…फिदायीन हमले की आशंका

नई दिल्ली। दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार में हुए जबरदस्त धमाके में मृतकों की संख्या 11 हो गई है। 29 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गृह मंत्री अमित शाह ने देर रात घटना स्थल का दौरा किया। घायलों से मुलाकात भी की। दिल्ली पुलिस, एसएफएल की टीम, एनआईए और एनएसजी भी इस मामले की जांच में जुट गई है। ब्लास्ट हरियाणा नंबर की आई-20 कार में हुआ। गृह मंत्री अमित शाह आज सुरक्षा एजेंसियों के साथ एक बड़ी बैठक करेंगे।

फिदायीन हमला है दिल्ली ब्लास्ट!

अधिकारियों ने कहा कि यह हमला फिदायीन-स्टाइल ऑपरेशन जैसा लगता है। सूत्रों के मुताबिक, यह कार कथित तौर पर जम्मू और कश्मीर के पुलवामा के रहने वाले तारिक ने खरीदी थी, जिसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। जांचकर्ता फरीदाबाद में मौजूद एक आतंकी मॉड्यूल से उसके कनेक्शन की जांच कर रहे हैं। माना जा रहा है कि इसी मॉड्यूल ने इस बम धमाके की साजिश रची थी।

रात भर चली सर्चिंग

दिल्ली पुलिस ने पहाड़गंज, दरियागंज और आसपास के होटल्स में रात भर सर्च ऑपरेशन चलाया। पुलिस की टीम ने सभी होटलों के रजिस्टर चेक किए। इस दौरान पुलिस को 4 लोगों पर शक हुआ जिन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

काला मास्क पहने था आतंकी

ब्लास्ट से कुछ ही देर पहले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें एक आई-20 कार को भीड़ वाले ट्रैफ़िक से गुजरते हुए दिखाई दे रही है। कार के अंदर काला मास्क पहले ड्राइविंग सीट पर जो शख्स बैठा नजर आ रहा है, वही आतंकी मोहम्म्द उमर बताया जा रहा है  यह फुटेज ब्लास्ट की जांच में एक अहम कड़ी साबित हो सकती है, जिसमें संदिग्ध वाहन नजर आ रहा है। सीसीटीवी फुटेज में साफ़ दिखाई दे रहा है कि सफेद रंग की एक I-20 कार उस वक्त इलाके से गुजर रही थी, जब सड़क पर काफी भीड़-भाड़ थी। यातायात के बीच यह गाड़ी आगे बढ़ रही थी।

डीएनए टेस्ट से होगी आतंकी की पहचान

लाल किले के बाहर सोमवार शाम हुए ब्लास्ट के केस में एजेंसियों को फिदायीन हमले का शक है। खुफिया एजेंसियों को शक है कि आई-20 कार में फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल से जुड़ा डॉक्टर उमर मोहम्मद सवार था। पुलिस कार में सवार शख्स जिसकी मौत हुई, उसका डीएनए टेस्ट करवाएगी। इसके बाद ही पुष्टि होगी कि कार में डॉक्टर उमर मोहम्मद ही सवार था या नहीं। फरीदाबाद मॉड्यूल का एक आतंकी डॉक्टर उमर मोहम्मद फरार चल रहा था। सूत्रों के मुताबिक, आई-20 कार ने हरियाणा से दिल्ली में बदरपुर के रास्ते एंट्री की थी। घटना के बाद पूरे दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

किसकी थी कार?

जिस हुंडई i20 कार में धमाका हुआ, वह असल में मोहम्मद सलमान की थी, लेकिन उसने उसे नदीम को बेच दिया था। इसके उसे फरीदाबाद के एक यूज्ड कार डीलर, रॉयल कार ज़ोन को बेच दिया। बाद में इसे तारिक ने खरीदा और फिर उमर ने ले लिया।

 

.....

Next Post

संग्राम सिंह ने एमएमए एथलीटों को कुश्ती पर ध्यान देने की सलाह दी

Tue Nov 11 , 2025
नयी दिल्ली, (वार्ता) पूर्व डब्ल्यूडब्ल्यूपी कॉमनवेल्थ हेवीवेट चैंपियनशिप विजेता संग्राम सिंह ने प्रोफेशनल मिश्रित मार्शल आर्ट्स (एमएमए) फाइटर्स बनने की इच्छा रखने वालों अगर सफल होना चाहते हैं तो उन्हें कुश्ती कौशल को बेहतर बनाना होगा। संग्राम सिंह ने यूनीवार्ता के साथ साक्षात्कार में इस बात पर बल दिया कि […]

You May Like