जीरापुर/खिलचीपुर: मुख्य अधिकारी जिला पंचायत डॉ. इच्छित गढ़पाले द्वारा जनपद पंचायत खिलचीपुर का औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान कार्यालयीन व्यवस्था, कर्मचारियों की उपस्थिति एवं विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई. निरीक्षण के दौरान कार्यालय से 05 अधिकारी/कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए.
जिनमें सलीम मोहम्मद सहायक लेखाधिकारी, रामस्वरूप जुझारिया ब्लॉक समन्वयक एसबीएम, श्रीमती सीमा गुर्जर ब्लॉक समन्वयक आरजीएम, श्रीमती पवित्रा दांगी डाटा एंट्री ऑपरेटर आरजीएम तथा एसके जाटव लेखापाल शामिल हैं. मुख्य
जीरापुर में कारण बताओ नोटिस जारी किया मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ गढ़पाले द्वारा जनपद पंचायत
जीरापुर का भी निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान उपयंत्री राजकुमार खीची के फील्ड निरीक्षण पर नहीं जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए उन्होंने निरीक्षण के दौरान सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शासन की योजनाओं का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए
कार्यपालन अधिकारी द्वारा अनुपस्थित कर्मचारियों के प्रति
नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधितों का एक-एक दिवस का
हितग्राही की मौके पर समस्या सुलझाई
जनपद पंचायत कार्यालय में उपस्थित पेंशन हितग्राही गोपाल पिता धीसालाल निवासी ग्राम मोयाखेड़ा की समस्या का तत्काल निराकरण करते हुए समक्ष में ही पेंशन पोर्टल पर नवीन बैंक खाते का परिवर्तन कराया गया. वहीं ग्राम पंचायत बरखेड़ा निवासी आवेदक महेश शर्मा के समग्र पोर्टल पर माता-पिता के नाम संशोधन
हेतु आवश्यक निर्देश संबंधित कर्मचारियों को दिए गए.
वेतन काटे जाने एवं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए, साथ ही निरीक्षण के दौरान संबल पंजीयन कार्यों की समीक्षा भी की गई. समीक्षा में पाया गया कि जांच पूर्ण होने के बावजूद आवश्यक दस्तावेजों के अभाव में कई आवेदन लंबित हैं. ग्राम पंचायत
स्तर से ऑनलाइन आवेदन किए जाने के उपरांत दस्तावेज समय पर जनपद पंचायत में प्रस्तुत नहीं किए जाने पर राधेश्याम दांगी सचिव ग्राम पंचायत चांदपुरा एवं कृष्णपाल सिंह खींची सचिव ग्राम पंचायत बाजरीन को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए,
