लोहरदगा में एसपी आवास के पास कार डिवाइडर पर चढ़ी, एक की मौत, चार घायल

रांची , 09 मई (वार्ता) झारखंड के लोहरदगा जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए।

हादसा लोहरदगा एसपी कोठी के समीप उस समय हुआ, जब रघुटोली की ओर से शहर की तरफ आ रही एक सफारी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बैरिकेडिंग से टकराते हुए डिवाइडर पर चढ़ गई। दुर्घटनाग्रस्त कार का नंबर बिहार के मुजफ्फरपुर जिले का है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन की रफ्तार काफी तेज थी। अचानक चालक नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद कार जोरदार टक्कर के साथ दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायलों का इलाज जारी है। दुर्घटना के कारण कुछ देर तक सड़क पर यातायात प्रभावित रहा। बाद में क्रेन की मदद से

दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद आवागमन सामान्य हो सका। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

 

Next Post

खेत में टपरा बनाकर रहने वालों को भी थमाए हजारों के चोरी के नोटिस

Sat May 9 , 2026
अशोकनगर:मुंगावली डिवीजन अंतर्गत विद्युत कंपनी द्वारा पथरिया, दंगालिया आदि गांवों में हजारों रूपयों की बिजली चोरी के नोटिस बांटे गये और आज लोक अदालत में जमा करने के लिए दबाव बनाया, जबकि कई ग्रामीण तो ऐसे हैं जो खेत पर टपरा बनाकर रह रहे हैं और अपने खेतों में किराये […]

You May Like