वार्ड 40: न्याय नगर में रहवासियों को पक्की सड़क का इंतजार

इंदौर:एमआर-10 और स्टार चौराहा के बीच पड़ने वाला न्याय नगर वार्ड कं्रमाक 40 में आता है. इस वार्ड में कुछ ऐसी भी बस्तियां है जहां विकास शून्य ही है. लोग आज भी अपने आप को ठगा महसूस करते हैं. बिना नियम से काटी गई न्याय नगर कॉलोनी में आज तक पक्की सड़क नहीं बन पाई है. बरसात में सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो रहे हैं. आते-जाते लोग गिरते-पड़ते हैं. कॉलोनाइज़र तो दूर नगर निगम भी यहां झांक कर नहीं देखती.

क्षेत्र के ही कुछ लोग द्वारा अपने पैसों से यहां मलबा डलवा देते हैं. हालांकि इस कॉलोनी के पास के क्षेत्र सें सड़क बनती आ रही थी लेकिन मुख्य सड़क पर ही कॉलोनाइज़र ने प्लाट बेच दिए जिससे पक्की सड़क का कार्य पिछले कई महिनों से रूका हुआ है. इस पर न्यायलय में प्रकरण विचाराधीन है. इस अड़चन के कारण क्षेत्र का सड़क निर्माण विकास रूका पड़ा है. अगर सड़क बनती है तो लोगों को प्लाट चला जाएगा. प्लाट दिए तो सड़क नहीं बन पाएगी. कुल मिलाकर कुछ लोगों के साथ ठगी हुई है, तो कुछ को सुविधा नहीं मिल रही है. रहवासी चाहते है कि उनके क्षेत्र में भी विकास हो और समस्याएं ख़त्म हो.

इनका कहना है
पैंतीस वर्ष पुराना निवासी हूं. आज तक पक्की सड़क नहीं देखी. कुछ समय पहले सड़क का कार्य शुरू हुआ था. पता नहीं क्यों बंद हो गया. खुद के पैसों से लोग गड्ढो में मलबा डलवाते हैं.
– हेमराज खरे
दिनभर में कई लोग इन गड्ढों में गिरते रहते हैं. आस-पास के लोग उठाते हैं. सड़क निर्माण के समय लेकिन कोई पेंच के कारण काम टल जाता है. सभी चाहते हैं विकास हो सुविधा मिले.
– मुंशीलाल मोरे
इस मार्ग पर कई दुकानें हैं. बरसात में सभी के रोज़गार ठप हो जाते है. इसी रोड से कई कोलोनियां भी जुड़ी हुई है. सड़क बनने से सैकड़ों को फायदा पहुंचेगा. कीचड़, गढ्ढों की परेशानियां ख़त्म होगी.
– सुनिल विनोदिया

न्यायालय में चल रहा प्रकरण
कौन पार्षद नहीं चाहता कि उसके वार्ड में विकास हो. कई बार प्रयास किए गए. न्याय नगर के आस-पास कई गलियों में सड़कें बन चुकी है. इस मुख्य मार्ग पर प्लाट काट दिए जिसका केस न्यायालय में चल रहा है.
– पुष्पेंद्र पाटीदार, पार्षद

Next Post

कावड़ यात्राओं के लिए इंदौर में विशेष व्यवस्था

Mon Jul 14 , 2025
इंदौर:श्रावण मास के पावन अवसर पर भगवान शिव के दर्शन हेतु कावड़ यात्रियों की बड़ी संख्या में उज्जैन, ओंकारेश्वर एवं अन्य शिव तीर्थों की ओर यात्रा आरंभ हो चुकी है. यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार इंदौर जिले में प्रशासन […]

You May Like