मानव अधिकार आयोग ने लिया संज्ञान
जबलपुर: गौरीघाट स्थित श्मशान घाट में अव्यवस्था पर मानव अधिकारी आयोग ने संज्ञान लिया है। मप्र मानव अधिकार आयोग के क्षेत्रीय कार्यालय प्रभारी फरजाना मिर्जा ने बताया कि मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग की मुख्य पीठ भोपाल में जनहित में प्रकरण की सुनवाई करते हुए.
आयोग के कार्यकारी अध्यक्ष राजीव कुमार टंडन की एकलपीठ ने प्रथम दृष्टया मानव अधिकारों के उल्लंघन का मामला माना और निगमायुक्त जबलपुर से जांच कराकर कार्रवाई का प्रतिवेदन एक माह के भीतर मांगा है। गौरतलब है कि गौरीघाट के श्मशान घाट का शेड आग और धुआं से गलकर जर्जर हालत में पहुंच चुका है और बारिश में इसमें से पानी टपकता है। इस कारण अंतिम संस्कार करने आने वाले लोगों को गीला होते हुए अपनों का अंतिम संस्कार करना पड़ता है।
