नवभारत की खबर का असर: बदहाल सड़क पर शुरू हुआ मरम्मत कार्य

जबलपुर: गंगानगर की रानी दुर्गावती स्कूल से लाल बिल्डिंग और गढ़ा मेन रोड तक की जर्जर सड़क पर नगर निगम ने मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। 2 अगस्त को नवभारत में प्रकाशित खबर सीवर के ढक्कन के पास बिखरीं गिट्टियां कर रहीं घायल का त्वरित असर हुआ।

मंगलवार को मरम्मत कार्य शुरू होते ही हाउसिंग बोर्ड समिति के अध्यक्ष बलराज सिंह सहित स्थानीय रहवासियों ने नवभारत और नगर निगम के सहायक यंत्री संजय सिंह का आभार जताया। इस सड़क से जुड़े तीन वार्ड महाराणा प्रताप, वीरेंद्रपुरी और गढ़ा में कई लोग दुर्घटनाओं में घायल हो चुके हैं।

Next Post

DPL : सलामी जोड़ी के बीच 158 रन की साझेदारी, लॉयन्स ने सुपरस्टार्स को रौंदा

Wed Aug 6 , 2025
DPL: इस सीजन में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स का प्रदर्शन कुछ खास नहीं नहीं रहा है। इस मुकाबले में शिक्सत खाने के साथ ही ये उनकी सीजन में लगातार दूसरी हार साबित हुई। इस वक्त दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 (DPL) का टूर्नामेंट खेला जा रहा है। इस लीग में नामी क्रिकेटर्स […]

You May Like