नरवाई में लगी आग फैली:भूसे के कई कूप जले

ग्वालीयर: डबरा के ग्राम अरूसी में शनिवार रात खेतों की नरवाई में लगी आग ने विकराल रूप ले लिया। हवा के तेज झोंकों के कारण आग तेजी से फैली। कुछ ही मिनटों में कई भूसा कूप जल गए। आग की लपटें जब गांव की तरफ बढ़ने लगीं, तो ग्रामीणों में दहशत फैल गई। गांव के पास स्थित भूसे के कूपों तक आग पहुंचते ही सभी ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए।

उन्होंने बाल्टियों से पानी डाला और मिट्टी डाली। खेत जोतकर आग को आगे बढ़ने से रोका। दवा छिड़कने वाली पेट्रोल मशीनों का भी इस्तेमाल किया।फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, लेकिन उसके देर से पहुंचने के कारण नुकसान बढ़ गया।

दमकल टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। प्रत्यक्षदर्शियों सुनमान रावत का कहना है कि अगर फायर ब्रिगेड समय पर पहुंचती तो नुकसान कम होता।इस घटना में कई किसानों के भूसे के कूप जलकर राख हो गए। इससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नरवाई जलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Next Post

अमृतसर हाई अलर्ट पर, जालंधर में स्थिति सामान्य

Sun May 11 , 2025
जालंधर 11 मई (वार्ता) पाकिस्तान के संघर्ष विराम का उल्लंघन करने के पश्चात पाकिस्तानी ड्रोन की गतिविधियों को देखते हुए पंजाब के जिला अमृतसर को हाई अलर्ट पर रखा गया है, जबकि जालंधर को छोड़ कर बाकि अधिकांश जिलों में ब्लैकआउट रहा। अमृतसर के उपायुक्त द्वारा सुबह 5.24 बजे जारी […]

You May Like