बैतूल में खुले कमिश्नर कोर्ट, अधिवक्ता संघ ने सौंपा ज्ञापन

आमला। अधिवक्ता संघ आमला ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर जिला मुख्यालय बैतूल में कमिश्नर कोर्ट स्थापित करने की मांग की है। संघ का कहना है कि वर्तमान में आमला तहसील में दो तहसीली न्यायालय और एक एसडीओ (राजस्व) न्यायालय संचालित हो रहे हैं, लेकिन अपीलें प्रथम अपीलीय अधिकारी तक ही सीमित रहती हैं। इसके बाद नागरिकों को 200 किलोमीटर दूर नर्मदापुरम संभाग का रुख करना पड़ता है, जिससे समय, धन और श्रम की भारी हानि होती है।

संघ ने तर्क दिया कि न्याय की त्वरित उपलब्धता और सुलभ न्याय के सिद्धांत को ध्यान में रखते हुए बैतूल में कमिश्नर कोर्ट की स्थापना आवश्यक है। अधिवक्ता संघ अध्यक्ष केएन चौकीकर सहित अन्य पदाधिकारियों ने ज्ञापन में शीघ्र निर्णय लेकर कोर्ट प्रारंभ करने की मांग रखी।

Next Post

वर्धा जलाशय से सिंचाई सुविधा की मांग, किसानों ने सौंपा ज्ञापन

Wed Sep 24 , 2025
बैतूल। वर्धा जलाशय से सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने की मांग को लेकर ग्राम आष्टा, रजनी और अमरावतीघाट के किसानों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने बताया कि उनके गांवों में कृषि सिंचाई की कोई व्यवस्था नहीं है। बीते दस वर्षों से लगातार शासन-प्रशासन से मांग करने और कई बार […]

You May Like