सलकनपुर मां विजयासन धाम में नवरात्र और भूतड़ी अमावस्या पर रही भक्तों की भीड़

रेहटी/सलकनपुर। रविवार को देवी धाम सलकनपुर में मां विजयासन के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा.शारदीय नवरात्रि से एक दिन पूर्व पितृ मोक्ष भूतड़ी अमावस्या होने के कारण आंवली घाट पर श्रद्धालुओं ने स्नान और दान किया और मंदिर पहुंचे.

प्रात: से शुरू हुई दर्शन की प्रक्रिया दोपहर तक भारी भीड़ में बदल गई. इस दौरान बारिश ने भी भक्तों की मुश्किल बढ़ाई. नीचे धर्मशाला में जगह नहीं होने के कारण लोग पेड़ों, दुकानों की पन्नियों और छज्जों के नीचे बारिश से बचते नजर आए. महंत प्रभु दयाल शर्मा ने बताया कि सोमवार को नवरात्र के प्रथम दिन मां शैलपुत्री का घट स्थापना कार्यक्रम आयोजित होगा.

आंवलीघाट से मालीवायां तक निजी वाहनों से आ रहे श्रद्धालुओं की वजह से कई स्थानों पर जाम की स्थिति बनी. पुलिसकर्मियों ने नियंत्रण किया, लेकिन जाम 3-4 घंटे तक रहा। रोपवे पर भी दर्शनार्थियों की भीड़ देखी गई.

मंदिर प्रबंधन ने सुरक्षा के लिए 200 पुलिस जवान तैनात किए हैं. सड़क, रोपवे और सीढ़ी मार्ग के माध्यम से श्रद्धालु मंदिर पहुंच सकते हैं.पूरे नवरात्र भक्त 21 घंटे तक दर्शन कर सकेंगे। रात 12 बजे पट बंद होंगे और सुबह 3 बजे पुनः खुले जाएंगे.

नवरात्र के उद्घाटन पर संस्कृति विभाग द्वारा शाम 6.30 बजे प्रदेश स्तरीय महोत्सव आयोजित किया जाएगा. इसमें लोक-भक्ति गायन और नृत्य नाटिका के माध्यम से देवी के वैभव और महिमा का प्रदर्शन होगा. भोपाल की पूर्णिमा चतुर्वेदी गायन प्रस्तुति देंगी, दुर्गा मिश्रा और साथी माता की कथा को नृत्य नाटिका के माध्यम से जीवंत करेंगे, और मुंबई के चरणजीत सिंह सौंधी भक्ति गीतों से कार्यक्रम का समापन करेंगे.

सड़क निर्माण कार्य में कुछ देरी है। भैरूंदा से बुदनी तक 47.3 किमी सड़क, नसरुल्लागंज से सलकनपुर तक ऑडिया गांव मार्ग और हंडिया से मालीबायां तक 14.75 किमी सड़क अधूरी है. पैदल भक्तों के लिए सड़क किनारे मिट्टी और गिट्टी हटाकर सुरक्षित मार्ग बनाया गया है.

Next Post

राजधानी में पहली बार पंचमुखी श्यामा काली की भव्य स्थापना

Sun Sep 21 , 2025
भोपाल। करुणाधाम आश्रम में ऐतिहासिक पल के रूप में 21 फुट ऊँची पंचमुखी श्यामा काली बड़ी अम्मा की स्थापना की गई। यह भोपाल शहर में पहली बार है जब इस दिव्य देवी की प्रतिमा विराजमान हुई है। प्रतिमा स्थापना की झांकी यात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, उनकी […]

You May Like

मनोरंजन