जबलपुर: कानून व्यवस्था को और मजबूत करने पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने फेरबदल किया है। माढोताल थाना प्रभारी नीलेश दोहरे, खितौला थाना प्रभारी अर्चना जाट, घमापुर थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्को, यातायात थाना प्रभारी हरिकिशन आटनेरे को लाइन हाजिर किया है जबकि विजयनगर थाना प्रभारी वीरेंद्र पवार को माढोताल थाने की कमान सौंपी गई है। गोसलपुर थाना प्रभारी राजेंद्र मस्कोले को स्थानांतरण कर विजयनगर थाना प्रभारी बनाया गया।
इसके अलावा गजवती कोसाम को महिला थाना से हटाकर गोसलपुर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गोराबाजार थाना प्रभारी रमन सिंह मरकाम को खितौला थाना प्रभारी बनाया गया। पुलिस लाइन से संजीव त्रिपाठी को गोराबाजार थाने की कमान सौंपी गई। पुलिस लाइन से पूर्वा चौरसिया को यातायात गढ़ा में पदस्थ किया गया है। जबकि इंद्रा ठाकुर को घमापुर थाना प्रभारी बनाया गया है।
