वंदे मातरम विवाद: महापौर ने पूछा जीतू पटवारी और दिग्विजय सिंह स्पष्ट करें, वे किसके साथ हैं?

इंदौर: किसी भी पंथ या धार्मिक मान्यता से बड़ा देश होता है। देश के लिए मन, सम्मान और स्वाभिमान बढ़ाने वाले गीत-संगीत या उनके स्मारकों का सम्मान करना हम सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है। राष्ट्रगीत गाना या न गाना किसी की व्यक्तिगत इच्छा हो सकती है, लेकिन उसका अपमान करने का अधिकार किसी को नहीं है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने यह बात वंदे मातरम गीत को ना गाने और उसका अपमान करने के बाद उपजे विवाद के बाद कहीं उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में जो जानकारी मिल रही है कि कांग्रेस के नेता चिंटू चौकसे और वरिष्ठ नेता के.के. मिश्रा ने इस विषय पर बयान दिया है, तो कांग्रेस पार्टी को इस पर उन्हें नोटिस जारी करना चाहिए।

मेरा मानना है कि कांग्रेस कार्यालय में भी वंदे मातरम् गाया जाता होगा तो क्या वहां ये लोग नहीं गाते? इस पर भी विचार होना चाहिए। *सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न यह है कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का इस मुद्दे पर क्या रुख है। साथ ही, चिंटू चौकसे और के.के. मिश्रा द्वारा कही गई बातों पर दिग्विजय सिंह क्या सोचते हैं, यह भी स्पष्ट रूप से सामने आना चाहिए। यह भी स्पष्टता से आना चाहिए कि कांग्रेस देशभक्तों के साथ है या देशद्रोहियों के साथ है।

Next Post

पंचायत सचिव के खिलाफ सरपंच की शिकायत, जांच की मांग

Thu Apr 9 , 2026
सिंगरौली: चितरंगी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत पौड़ी-2 के सरपंच हनुमान ने पंचायत सचिव के कार्य व्यवहार को लेकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत चितरंगी को लिखित शिकायत सौंपी है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।शिकायत पत्र के अनुसार, पंचायत के विभिन्न विकास कार्यों से जुड़े […]

You May Like