विंध्याचल परियोजना: 4783 मेगावाट क्षमता के साथ एशिया की सबसे बड़ी और विश्व की आठवीं बड़ी परियोजना

विंध्यनगर: एनटीपीसी की विंध्याचल परियोजना एशिया की सबसे बड़ी एवं विश्व की आठवीं सर्वाधिक विद्युत उत्पादन वाली परियोजना है, जिसकी वर्तमान विद्युत उत्पादन क्षमता 4783 मेगावाट है, जो कोयला, सोलर एवं हाइड्रो से उत्पादित होती है। विंध्याचल परियोजना विस्थापित कल्याण एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल्पित है।यह बातें विंध्याचल परियोजना प्रमुख संजीब कुमार साहा ने कहीं। परियोजना प्रमुख आज दिन सोमवार को उमंग भवन में मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद कर रहे थे। श्री साहा ने कहा कि विंध्याचल परियोजना विद्युत उत्पादन के नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

उन्होनें बताया कि विंध्याचल की उपलब्धियों के वजह से ही विंध्याचल को हर क्षेत्र में पुरस्कार हासिल हुये है। आगे कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तभ है और मीडिया को परियोजना के विकास को लेकर अपना सहयोग देना चाहिए। मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दते हुये बताया कि एनसीएल परियोजनाओं से उन्हें संतोषजनक कोयला प्राप्त हो रहा है। वहीं कोयला परियोजनाओं से एमजीआर के माध्यम से कोयला आपूर्ति में डीजल की कमी के किसी प्रभाव को परियोजना प्रमुख ने नकारा वहीं सीएचपी के विद्युतीकरण किए जाने के सवाल पर परियोजना प्रमुख ने सहमति जताते हुये कहा कि इस सुझाव से वें वरिष्ठ प्रबंधन को अवगत कराएंगे। इस अवसर पर महाप्रबंधक एम सुरेश, एस के सिन्हा, देबव्रत त्रिपाठी डॉ. बीके, भराली मानव संसाधन प्रमुख रुमा दे शर्मा सहित अपर महाप्रबंधकगण मौजूद रहें।
माडलों की लगाई गई प्रदर्शनी
उमंग भवन में सीआईएसएफ विंध्याचल द्वारा विभिन्न सुरक्षा उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई गई, वहीं विंध्याचल की स्वयं सेवी संस्था सुहासिनी संघ द्वारा निर्मित विंध्या मसाले के विभिन्न उत्पादों को प्रदर्शित किया गया। जिसका उदेश्य ग्रामीण महिलाओं के हुनर एवं उनके कार्यों को मीडिया के माध्यम से आमजनमानस तक पहुचाना था। साथ ही विंध्याचल द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पर प्राप्त पुरस्कारों को भी प्रदर्शित किया गया।

Next Post

पुलिस ने दो दिनों में 100 अवैध शराब विक्रेताओं को पकड़ा, मामला दर्ज

Tue Mar 31 , 2026
​सीधी:पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन, रीवा गौरव राजपूत द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान प्रहार 2.0 के अंतर्गत सीधी पुलिस द्वारा अवैध शराब की बिक्री करने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधीक्षक सीधी संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव एवं उप पुलिस […]

You May Like