पुलिस ने दो दिनों में 100 अवैध शराब विक्रेताओं को पकड़ा, मामला दर्ज

सीधी:पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन, रीवा गौरव राजपूत द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान प्रहार 2.0 के अंतर्गत सीधी पुलिस द्वारा अवैध शराब की बिक्री करने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधीक्षक सीधी संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अमन मिश्रा तथा एसडीओपी चुरहट/कुसमी के मार्गदर्शन में पिछले दो दिनों में जिले भर में विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने दबिश देकर अवैध शराब की बिक्री में संलिप्त 100 व्यक्तियों को पकड़ा है। इन सभी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत 100 पृथक-पृथक मामले दर्ज किए गए हैं। कार्यवाही के दौरान पुलिस ने कुल 468 लीटर अवैध शराब जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख 34 हजार रुपये है।​ इस अभियान को सफल बनाने में जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों सहित उनके पुलिस बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इनका कहना है-
​जिले में अवैध शराब की बिक्री को रोकने के लिए अभियान प्रहार 2.0 के तहत लगातार कार्यवाही की जा रही है। पिछले दो दिनों में 100 प्रकरण दर्ज कर भारी मात्रा में शराब जब्त की गई है। पुलिस की यह मुहिम आगे भी इसी तरह जारी रहेगी ताकि अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
संतोष कोरी, पुलिस अधीक्षक, जिला सीधी

Next Post

​अवैध रेत उत्खनन पर सोन नदी के तारिहा घाट में दबिश, मिनी ट्रक जब्त

Tue Mar 31 , 2026
सीधी:पुलिस अधीक्षक सीधी संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव एवं एसडीओपी चुरहट रवि प्रकाश कौल के मार्गदर्शन में जिले में खनिज माफियाओं के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी है। इसी तारतम्य में थाना सेमरिया पुलिस ने सोन नदी के तारिहा घाट (हनुमानगढ़) में दबिश देकर अवैध रेत उत्खनन […]

You May Like