नाले में करंट लगने से अधेड़ व्यक्ति की मौत

चितरंगी थाना क्षेत्र गुलरिहा गांव की घटना

चितरंगी : चितरंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत गुलरिहा नाले में करंट लगने से अधेड़ की मौत हो गई है। मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चितरंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रवाना कर दिया गया है। हालांकि रात होने किसके कारण अब मंगलवार को पोस्टमार्टम होगा। अब पुलिस मौत के पीछे क्या वजह रही पूछताछ में जुटी है।मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 10 बजे बड़कू साकेत पिता राम विशाले साकेत उम्र 55 वर्ष निवासी गुलरिहा की नाले में शव मिला। स्थानीय लोगों ने बताया कि अधेड़ व्यक्ति मछली मारने गुलरिहा नाले में गया था। जहां उसकी मौत हो गई है।

वहीं स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी चितरंगी पुलिस को दी। मौके पर दलबल के साथ चितरंगी थाना प्रभारी सुरेंद्र यादव पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। इधर चितरंगी थाना प्रभारी सुरेंद्र यादव ने बताया कि गुलरिहा नाले में मछली मारने गए एक अधेड़ की मौत हो गई है। मौत कैसे हुई यह पोस्टमार्टम होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगा। पुलिस सूत्रों की माने तो गुलरिया नाले में मछलियां मरने के लिए लोगों ने करंट बिछा रखा था। संभवत अधेड़ भी मछली मारने के लिए पहुंचा होंगा। संभावना है कि मृतक को यह नहीं पता रहा होगा की नदी में पहले से ही मछलियां मारने के लिए करंट बिछाया गया है और वह नदी में उतर गया जिससे उसकी मौत हो गई।

Next Post

अधिवक्ता की दुकान में कब्जे की कोशिश, तोडफ़ोड़

Tue Jan 21 , 2025
जबलपुर: लार्डगंज थाना क्षेत्र स्थित एक अधिवक्ता की दुकान में किरायेदार बनकर पहुंची महिला ने अपने साथियों के साथ मिलकर कब्जा करने की कोशिश की बल्कि तोडफ़ोड़ कर दी। पुलिस के मुताबिक अधिवक्ता बादल अग्रवाल निवासी राइट टाउन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि करीब 15 दिन पहले शिखा शर्मा दुकान […]

You May Like