
भोपाल।रेल सुरक्षा बल पोस्ट भोपाल ने सात लोगों को यात्री समान चोरी करने के प्रयास के दौरान पकड़ा. आरोपियों को रेल अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए रेलवे न्यायालय भोपाल में पेश किया गया. इन पकड़े गए आरोपियों में हाकम सिंह, रानू उर्फ मसरूर, राजा सोनी, पवन पिशाद, कृष्णा यादव, शिवेश पाण्डे, आशीष सेन शामिल थे जिनका पूर्व आपराधिक रिकार्ड रहा है. रेल सुरक्षा बल पोस्ट निरीक्षक मंडल के स्टेशनों पर यात्री सामान की चोरी करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ विशेष टीम गठित कर अभियान चलाया गया. टीम में निरीक्षक मनीष कुमार, अवधेश कुमार, आरक्षक कृष्ण कुमार, प्रधान आरिफ खान शामिल रहे एवं सपोर्ट टीम में उप निरीक्षक प्रकाश रघुवंशी, सहायक उपनिरीक्षक राघवेंद्र सिंह, आरक्षक मनीष पूनिया एवं आरक्षक शमशेर आलम आपीएफ स्टाफ की भूमिका रही.
सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने वताया कि रेल सुरक्षा बल भोपाल की कार्रवाई के कारण कम से कम सात चोरी की वारदातों को होने से पूर्व ही रोका गया है. भोपाल मंडल सतत रेल यात्रियों की सुरक्षा की दिशा में सजगता एवं तत्परता के कार्यरत है. मंडल में त्यौहारी सीजन में बढ़ते यात्री भीड़ के मद्देनजर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त डॉ अभिषेक के निर्देशन में यात्री सुविधाओं एवं सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.
