निर्माणाधीन मकान में करंट लगने से युवक की मौत

इंदौर: तुकोगंज थाना क्षेत्र स्थित अमर टेकरी में निर्माणाधीन मकान पर काम करते समय एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई. मृतक की पहचान बिट्टू विजय घावरी के रूप में हुई है.तुकोगंज थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार अमर टेकरी में एक मकान का निर्माण कार्य चल रहा था, जहां बिट्टू कार्यरत था. काम के दौरान बिजली के करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया.

मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. फिलहाल तुकोगंज पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है. थाना प्रभारी जितेन्द्र यादव का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला लापरवाही से करंट लगने का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस हादसे के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है. पोर्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के बाद ही मामले में कुछ कहा जा सकता है.

Next Post

जामगेट पर मस्ती के नाम पर बवाल, हुड़दंगियों की दुकानदारों ने की जमकर पिटाई

Tue Jul 1 , 2025
इंदौर: जिले के लोकप्रिय पर्यटन स्थल जामगेट पर मस्ती करने पहुंचे कुछ युवकों की हरकतें जब हद से बाहर हो गईं, तो वहां मौजूद दुकानदारों और कर्मचारियों ने मिलकर उनकी जमकर पिटाई कर दी. विवाद उस समय भड़का जब युवकों को अनुशासन में रहने की समझाइश दी गई, लेकिन उन्होंने […]

You May Like