
दमोह। चौकी बांदकपुर (थाना हिंडोरिया) में पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भापुसे) की उपस्थिति में जनचौपाल का आयोजन किया गया। आमजन से सीधा संवाद स्थापित करने तथा उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से शनिवार को थाना हिंडोरिया के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी बांदकपुर में जनचौपाल का आयोजन किया गया। इस जनचौपाल में एसडीओपी पथरिया सुश्री प्रिया सिंधी, थाना प्रभारी हिंडोरिया धर्मेन्द्र सिंह गुर्जर, बांदकपुर चौकी प्रभारी बीएस हजारी बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। जनचौपाल के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा स्थानीय नागरिकों और ग्रामीणों की समस्याएं व शिकायतें गंभीरतापूर्वक सुनी गईं तथा संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र व वैधानिक निराकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री कलादगि ने वर्तमान समय की प्रमुख चुनौतियों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान निम्नलिखित विषयों पर विशेष जानकारी साझा की गई।
महिला सुरक्षा
महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा से जुड़े कानूनों, अधिकारों तथा आपातकालीन सहायता नंबरों के उपयोग की जानकारी दी गई।
साइबर जागरूकता
बढ़ते ऑनलाइन फ्रॉड, अनजान लिंक, ओटीपी साझा करने से होने वाले नुकसान तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के प्रति लोगों को सतर्क किया गया।
अवैध गतिविधियों पर रोक
क्षेत्र में शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आमजन से अपील की गई कि वे किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, नशाखोरी या संदिग्ध व्यक्ति की सूचना बिना किसी भय के तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम दमोह को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
