बेदखली आदेश के बावजूद कब्जा बरकरार

सिंगरौली । सरई तहसील के ग्राम दुधमनिया में गौचर के लिए आरक्षित शासकीय भूमि पर कथित अतिक्रमण का मामला सामने आया है। ग्रामीण रामलखन सिंह ने कलेक्टर को आवेदन सौंपकर तहसीलदार द्वारा पारित बेदखली आदेश का पालन कराने की मांग की है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि खसरा क्रमांक 3415 की शासकीय भूमि के करीब 1.200 हेक्टेयर हिस्से पर लालबहादुर पनिका द्वारा कब्जा कर खेती की जा रही है। आवेदन के अनुसार मामले में तहसीलदार सरई के समक्ष प्रकरण क्रमांक 0039/अ-68/2025-26 दर्ज हुआ था। सुनवाई और जांच के बाद तहसीलदार ने 8 दिसंबर 2025 को 15 दिवस के भीतर अतिक्रमण हटाकर बेदखली का आदेश दिया था। इसके बावजूद कब्जा नहीं हटने पर 13 जुलाई 2026 को हल्का पटवारी को कार्रवाई कर दो दिवस में पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। आवेदक का आरोप है कि मौके पर कार्रवाई के दौरान केवल औपचारिकता पूरी की गई और अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इसके बाद संबंधित भूमि पर धान की रोपाई किए जाने का भी आरोप है। ग्रामीणों का कहना है कि गौचर भूमि पर कब्जे से आम निस्तार प्रभावित हो रहा है।

Next Post

मासूम नातिन का शव मिला, दादा की तलाश जारी

Thu Aug 13 , 2026
सिंगरौली । लंघाडोल थाना क्षेत्र के पोड़ीपाठ गांव स्थित करी नाला में अचानक बाढ़ आने से बीते दिन कल बुधवार की दोपहर के वक्त दादा एवं मासूम नातिन डूब गये। जहां नातिन मासूम बच्ची का शव बरामद हुआ है, लेकिन प्रौढ़ व्यक्ति की तलाश जारी है। पुलिस सूत्रों से मिली […]

You May Like