
सुठालिया। गुरुवार शाम को ब्यावरा सिरोंज नेशनल हाईवे ब्यावरा रोड पर चोकी ग्राम के पास पिकअप चालक ने एक ब्यावरा से लोट रहे बाइक सवार 60 वर्षीय बुजुर्ग बने सिंह पिता प्यार की सोंधिया को जोरदार टक्कर मार दी थी. टक्कर के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गये थे जिन्हें तुरंत भोपाल रेफर कर दिया गया था. बने सिंह की गुरुवार रात को उपचार के दौरान भोपाल के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई. वहीं पुलिस ने फरियादी संदीप पिता बनेसिंह सौधिया उम्र 27 साल निवासी ग्राम हांसरोद थाना सुठालिया की रिपोर्ट पर धारा 281, 125, 184 के तहत पिकअप क्रमांक एमपी 04 वायएफ 3365 के चालक सचिन पिता जगदीश मीना निवासी ग्राम बापचा थाना कालापीपल जिला शाजापुर को गिरफ्तार कर लिया है. वही मृतक बने सिंह का शुक्रवार दोपहर ग्राम हांसरोद में अंतिम संस्कार किया गया.
घर से दवाई लेने निकला युवक लापता
नवभारत न्यूज, सारंगपुर 12 सितम्बर, सं. नगर में एक 23 वर्षीय युवक के लापता होने का मामला सामने आया है. वार्ड क्रमांक 03 निवासी विनोद मालवीय ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसका बड़ा भाई कमल मालवीय पिछले कुछ समय से शराब का आदी था और मानसिक रूप से भी कमजोर था. 11 सितंबर की सुबह करीब 7 बजे कमल घर से दवाई लेने की बात कहकर निकला था. इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा.
