मासूम नातिन का शव मिला, दादा की तलाश जारी

सिंगरौली । लंघाडोल थाना क्षेत्र के पोड़ीपाठ गांव स्थित करी नाला में अचानक बाढ़ आने से बीते दिन कल बुधवार की दोपहर के वक्त दादा एवं मासूम नातिन डूब गये। जहां नातिन मासूम बच्ची का शव बरामद हुआ है, लेकिन प्रौढ़ व्यक्ति की तलाश जारी है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पोड़ीपाठ निवासी जैना सिंह पिता स्व. जकहा सिंह उम्र 55 वर्ष अपनी तीन वर्षीय मासूम नातिन दियावती सिंह पुत्री दलप्रताप सिंह को लेकर करी नाला बुधवार की दोपहर करीब 1-2 बजे के बीच पार कर रहा था कि अचानक आए बाढ़ में बह जाने की चर्चा है। नाले में बहने की सूचना मिलते ही लंघाडोल थाना प्रभारी पुष्पेन्द्र धुर्वे स्टाफ के साथ घटनास्थल पहुंच ग्रामीणों की मदद से तलाश शुरू कर दिया। आज गुरूवार की सुबह 3 साल की मासूम बच्ची दियावती का शव मिला है, लेकिन प्रौढ़ व्यक्ति का शव अभी भी बरामद नही हुआ है। पुलिस लगातार सर्च कर रही है, लेकिन अभी तक प्रौढ़ व्यक्ति का पता नही चल पाया।

Next Post

Reliance Digital लेकर आया है Digital India Sale Crazy Offers (D.I.S.C.O.) स्मार्टफोन्स, होम अप्लायंसेज़, टीवी, लैपटॉप्स और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स पर लाजवाब ऑफ़र्स

Thu Aug 13 , 2026
मुंबई : भारत के सबसे बड़े कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेलर Reliance Digital ने अपने जानेमाने ‘डिजिटल इंडिया सेल’ को D.I.S.C.O. (Digital India Sale Crazy Offers) के एक नए रूप में लॉन्च किया है. Reliance Digital स्टोर्स, RelianceDigital.in और MyJio Stores में 16 अगस्त तक चलने वाली इस सेल में स्मार्टफोन्स, टीवी, […]

You May Like