शक्ति संतुलन की नई बिसात: सीहोर नगर भाजपा दो हिस्सों में बंटी, सुदीप और सुशील संभालेंगे कमान

सीहोर: भारतीय जनता पार्टी ने सीहोर नगर संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए इसे दो मंडलों में विभाजित कर दिया है. शनिवार को सामने आए इस फैसले को सिर्फ सांगठनिक निक पुनर्गठन ही नहीं, बल्कि पार्टी के भीतर लंबे समय से चल रही खींचतान और शक्ति संतुलन साधने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है. नगर मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति के अलावा अब नगर मंडल 2 का गठन करते हुए युवा नेता सुशील ताम्रकार को अध्यक्ष बनाया गया है.
सूत्रों के मुताबिक, यह निर्णय अचानक नहीं बल्कि काफी समय से चल रही अंदरूनी चर्चाओं और गुटीय समीकरणों के बीच लिया गया है. शुक्रवार देर रात तक सर्किट हाउस में चली हाई-प्रोफाइल बैठक में नेताओं के बीच कई दौर की बातचीत हुई, जिसके बाद संगठन को दो हिस्सों में
नगर मंडल 01 अध्यक्ष सुदीप प्रजापति व नगर
बांटने पर सहमति बनी. बैठक का माहौल गंभीर रहा और शीर्ष नेतृत्व की ओर से स्पष्ट संदेश दिया गया कि अब संगठनात्मक ढांचे को लेकर किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी. इस महत्वपूर्ण बैठक में विधायक सुदेश राय, संभागीय संगठन प्रभारी डॉ. तेज बहादुर सिंह, जिला प्रभारी विकास वीरानी और जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा मौजूद रहे. माना जा रहा है कि सभी नेताओं ने अपने अपने समर्थकों और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए नई संरचना को अंतिम रूप दिया।
नगर मंडल-2 के गठन को खास तौर पर राजनीतिक नजरिए से अहम माना जा रहा है. बताया जाता है कि बैठक के दौरान ही
मंडल 02 अध्यक्ष सुशील ताम्रकार
संभावित नामों का पैनल तैयार कर भोपाल भेजा गया, जिसमें सुशील ताम्रकार का नाम सबसे आगे रखा गया. प्रदेश नेतृत्व से मंजूरी मिलते ही उनकी नियुक्ति का पत्र जारी कर दिया गया. ताम्रकार की ताजपोशी को संगठन के भीतर एक नए शक्ति केंद्र के उभार के रूप में देखा जा रहा है.
वहीं नगर मंडल-1 में सुदीप प्रजापति ने अपनी कार्यकारिणी घोषित कर दी है. सवा साल से लंबित इस घोषणा को भी राजनीतिक संकेतों के तौर पर देखा जा रहा है. खास बात यह रही कि उनकी ओर से जारी लेटर पैड पर नगर मंडल-01 अंकित था, जो इस बात का साफ इशारा है कि अब संगठन पूरी तरह दो हिस्सों में
प्रजापति ने सवा साल बाद घोषित की कार्यकारिणी
मंडल-1 के अध्यक्ष सुदीप प्रजापति द्वारा घोषित की गई कार्यकारिणी में विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों को साधने की कोशिश नजर आती है. उपाध्यक्ष पद पर संदीप कुशवाह, अक्षयराज सिंह चौहान, विजय यादव, लखन चौरसिया, विक्की भावसार और शुभम राठौर को जगह दी गई है. वहीं महामंत्री के रूप में अमित नीखरा और सीमा सक्सेना को जिम्मेदारी सौंपी गई है. मंत्री पदों पर निर्देश पाटीदार, महेंद्र मेवाड़ा, शिवम गुप्ता, अनुराग मिश्रा, हेमंत यादव और ज्योति मालवीय को शामिल किया गया है. इसके अलावा शुभम यादव को कोषाध्यक्ष, बंटी प्रजापति को कार्यालय मंत्री और पवन बोयत को मीडिया प्रभारी बनाया गया है, जो संगठन की रणनीतिक और प्रचारात्मक गतिविधियों में अहम भूमिका निभाएंगे.
नियुक्त होने के तुरंत बाद कार्यकारिणी घोषित की
इसी तरह मंडल दो के नवनियुक्त अध्यक्ष सुशील ताम्रकार ने नियुक्ति के तत्काल बाद अपने मंडल के पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है. इसमें उपाध्यक्ष आशीष राजौरिया, नीलेश राठौर, रोहित यादव, हर्ष ताम्रकार, ओमप्रकाश रायकवार, श्रीमती वर्षा जितेन्द्र यादव, महामंत्री- अंकित राठौर, नीरज जाटव मंत्री संजय मिश्रा, घनश्याम सेन, गोविन्द्र मीणा, विशाल किरार, श्रीमती संध्या मालवीय, श्रीमती पवित्रा सन्त्री कौशल, कार्यालय मंत्री-प्रवेश राठौर, सह कार्यालय मंत्री रोहित राठौर, कोषाध्यक्ष श्रीमती अर्चना चौहान को दायित्व सौंपे गए हैं.

काम करेगा और दोनों मंडलों के बीच कार्यक्षेत्र और जिम्मेदारियों का बंटवारा भी स्पष्ट रहेगा. कुल मिलाकर, सीहोर भाजपा का यह पुनर्गठन आगामी चुनावों को ध्यान में रखकर किया गया एक सोचा-समझा कदम माना जा रहा
है. पार्टी अब दो अलग-अलग मंडलों के जरिए जमीनी स्तर पर पकड़ मजबूत करने और गुटीय असंतोष को संतुलित करने की कोशिश में है. अब देखना है आने वाले समय में नया ढांचा संगठन को कितना मजबूती देता है

Next Post

ऑस्ट्रेलिया ऐतिहासिक 4-टेस्ट सीरीज के लिए न्यूज़ीलैंड की मेजबानी करेगा

Sun Mar 22 , 2026
मेलबर्न, 22 मार्च (वार्ता) न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ पहली बार चार-मैच की टेस्ट सीरीज और बांग्लादेश के ख़िलाफ दो-टेस्ट सीरीज ऑस्ट्रेलिया की बिज़ी इंटरनेशनल गर्मियों की खास बातें हैं, जिसमें 14 जगहों पर पुरुषों और महिलाओं के क्रिकेट के 27 इंटरनेशनल मैच शामिल हैं। सीज़न की शुरुआत उत्तर में बांग्लादेश के […]

You May Like