जबलपुर: आरोपियों को थाने में बुलाकर छोड़ देने के एक मामले में अधूरी केस डायरी पेश करने पर सतना के एसआई ने माफी मांगी। इसी के साथ अपना स्पष्टीकरण भी पेश किया। दरअसल, मारपीट के मामले में कोर्ट ने अधूरी केस डायरी पेश करने पर नाराजगी जताई थी। कोर्ट ने पुलिस को आगे इस तरह की गलती नहीं दोहराने की चेतावनी भी दी। इसी के साथ मामले के आरोपी ने प्रस्तुत जमानत अर्जी वापस ले ली।
आपत्तिकर्ता सतना निवासी राजबहादुर सिंह की ओर से अधिवक्ता राम बिहारी गौतम ने पक्ष रखा। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने 5 दिसंबर को याचिकाकर्ता के भाई विनोद सिंह पर जानलेवा हमला किया था। घायल को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरोप लगाया गया कि एफआईआर के बाद पुलिस ने आरोपियों को थाने बुलाकर छोड़ दिया। इसी मामले के एक आरोपी विनोद पांडे ने जमानत के लिए आवेदन पेश किया था। पुलिस द्वारा अधूरी केस डायरी पेश करने पर नाराजगी जताई।
