हरियाली अमावस्या पर वृक्षारोपण, तुलसी वितरण एवं रैली

*जन सहयोग जन कल्याण बहुद्देशीय समिति का आयोजन*

ग्वालियर। हरियाली अमावस्या पर हर वर्ष की भांति जन सहयोग जन कल्याण बहुद्देशीय समिति ग्वालियर द्वारा वृक्षारोपण, तुलसी वितरण एवं जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

रैली गिरिराज जी मंदिर, चार शहर का नाका से शुरू हुई। रैली में डॉ. रश्मि मिश्रा ओएसटी सेंटर सिविल हॉस्पिटल ग्वालियर, प्राचार्य बी एल अहिरवार शासकीय कन्या महाविद्यालय झलकारी बाई कॉलेज ग्वालियर, ओंमकार सिंह भदोरिया वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जन सहयोग जन कल्याण बहुद्देशीय समिति ग्वालियर के अध्यक्ष उमेश कुशवाह तथा महिला अध्यक्ष शशि सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली झलकारी बाई कन्या महाविद्यालय पर पहुंची जिसमें गणमान्य नागरिकों, महिलाओं, बच्चों, महाविद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ छात्रों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम में इंटक के कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नाती, रतिराम यादव उपस्थित हुए।

अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाह ने बताया कि लगभग 300 वृक्षों का रोपण किया गया। पुलिस विभाग द्वारा 15 जुलाई से चलाए जाने वाले नशा मुक्ति अभियान के तहत हजीरा थाना प्रभारी शिवमंगल सिंह सेंगर ने नशा मुक्ति हेतु शपथ दिलाई साथ ही जीवन में एक पेड़ अवश्य लगाए अभियान की सराहना की।

कार्यक्रम में रमेशसिंह तोमर, सत्यबीर सिंह तोमर, हेल्पगुरु प्रमोद राजावत, टी एन सिंह, सहदेव सिंह तोमर, देवेंद्र सिंह भदौरिया, चारु राउत, बरखा, खुशबू तोमर, अपर्णा, रत्ना, ज्योतिं, मंजू, कृष्ण शर्मा, माया शर्मा, संतोष भदौरिया, विमला खंडेलवाल, नीता भदौरिया, दीपा, गुड़िया, कामिनी, स्वाति, अन्नू, गुंजन, रानी गुप्ता, इंदु, रुक्मिणी, हेमलता, रूबी, रोली भदौरिया, नेहा परमार, अनीता आदि उपस्थित थीं।

Next Post

नकली कृषि उत्पादों से किसानों की आजीविका और देश की सुरक्षा को बड़ा खतरा, ग्रामीण भारत बड़े संकट से जूझ रहाः आरकेपीए ने तुरंत कार्रवाई और सुधार का आह्वान किया

Thu Jul 24 , 2025
नई दिल्ली, राष्ट्रीय किसान प्रोग्रेसिव एसोसिएशन (आरकेपीए) ने देश भर में नकली कृषि उत्पादों के वितरण में ज़बरदस्त बढ़ोतरी पर चिंता जताई है, जो खाद्य सुरक्षा, किसानों की आजीविका एवं देश की अखंडता के लिए बड़ा खतरा है। इस संकट को ‘अभूतपूर्व पैमाने का और खतरनाक रूप से व्यवस्थित’ बताते […]

You May Like